फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shivraj was going to buy goods from the shop before coming under influence of high tension line in Gorakhpur

सोनबरसा हादसा: चिल्लाते रहे बुजूर्ग पिता...सामने ही जल गए बेटा और दो नातिन, सामान लेने जा रहे थे दुकान पर

Tue, 31 Dec 2024 11:34 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 31 Dec 2024 11:34 AM IST
सार

शिवराज के पिता हीरा निषाद ने बताया कि रास्ते में किराने की दुकान पर कुछ सामान लेने बाइक से उतरे और बेटे को नहर किनारे मोड़ पर खड़े रहने के लिए कहा। जैसे ही लौटे, उनके सामने ही बेटा और दो नातिन पर हाईटेंशन तार गिरा और वे जलने लगे।

विज्ञापन
Shivraj was going to buy goods from the shop before coming under influence of high tension line in Gorakhpur
मृतक शिवराज की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन और पिता हीरा निषाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनबरसा हाईटेंशन तार हादसे में पता चला है कि विशुनपुर खुर्द गांव के हीरा निषाद (65) भी बेटे शिवराज निषाद (25) और दो नातिन के साथ बाइक पर सवार थे। रविवार शाम हुए इस हादसे में बेटे शिवराज और दो नातिन की तार के करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। हीरा निषाद ने बताया कि रास्ते में किराने की दुकान पर कुछ सामान लेने बाइक से उतरे और बेटे को नहर किनारे मोड़ पर खड़े रहने के लिए कहा।
विज्ञापन



 
Trending Videos

Shivraj was going to buy goods from the shop before coming under influence of high tension line in Gorakhpur
मतृक शिवराज, भतीजी अन्नू और बेटी अदिति( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जैसे ही लौटे, उनके सामने ही बेटा और दो नातिन पर हाईटेंशन तार गिरा और वे जलने लगे। शोर मचाते हुए बहुत प्रयास किया, लेकिन आंख के सामने ही उनके बच्चे जलकर राख हो गए। यह कहते-कहते उनकी आंखें डबडबा गईं।

एम्स क्षेत्र के विशुनपुर गांव में सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद सुबह शिवराज निषाद, अदिति (03) और अन्नू (09) का शव घर पहुंचा। इस दौरान गांव में भीड़ एकत्रित हो गई। बुजुर्ग हीरा निषाद ने माड़ापार फरेन नाले के पास बेटे का दाह संस्कार किया। दोनों नातिन को कांपते हाथों से दफनाया। इस दौरान चौरीचौरा विधायक ई. श्रवण निषाद, एसडीएम चौरीचौरा प्रशांत वर्मा, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shivraj was going to buy goods from the shop before coming under influence of high tension line in Gorakhpur
हाईटेंशन लाइन हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर आने के लिए निकले बड़े भाई की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
ग्रामीणों ने बताया कि शिवराज का बड़ा भाई शिवमंगल राजस्थान में काम करता है। रविवार को भाई और नौ वर्षीय बेटी अन्नू के मौत की सूचना पर वह घर आने के लिए निकला। जिस बस से वह आ रहा था, रास्ते में वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि शिवमंगल को बहुत चोट नहीं आई है। दूसरी गाड़ी से वह घर आ रहा है।

घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल
पति शिवराज और मासूम बेटी अदिति की मौत के बाद प्रमिला बदहवास हो गई हैं। रोते-रोते वह बेहोश हो जा रही हैं। शिवमंगल की बेटी अन्नू के साथ पढ़ने वाली गांव की खुशबू ने बताया कि दिनभर साथ में खेलती थी। रोज उसके साथ पढ़ने जाती थी। कक्षा तीन में पढ़ने वाली अन्नू पढ़ने में बहुत तेज थी।
विज्ञापन

Shivraj was going to buy goods from the shop before coming under influence of high tension line in Gorakhpur
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मृतक शिवराज( फाइल फोटो) शव रखकर परिजन रोते-बिलखते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घटनास्थल वाली जगह पर विभाग ने लगवाए खंभे
जिस जगह पर रविवार शाम को तार टूटने से घटना हुई थी, वहां विद्युत विभाग ने अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को खंभे लगवाए। जो तार ढीले थे, उसे टाइट किया जा रहा है।

सोनबरसा बाजार में सहमे व्यापारी
घटना के प्रत्यक्षदर्शी व्यापारी सहम गए हैं। उनमें इस कदर दहशत है कि वे खंभों से दूर होकर आ-जा रहे हैं। ऊपर लगे हाईटेंशन तार पर भी ध्यान दे रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि ऐसी घटना पहली बार देखी है।
बिजली विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। अगर समय से तारों पर ध्यान दिया गया होता तो यह हादसा नहीं हुआ होता। अब तो बिजली का नाम सुनकर ही डर लग रहा है: प्रियांशु सिंह, व्यापारी

कई बार बिजली विभाग के लाइनमैन और अन्य कर्मचारियों से शिकायत की गई। समय से शिकायत सुनकर जिम्मेदार ध्यान दिए होते तो यहां इतनी बड़ी घटना कभी नहीं होती: परमेश्वर कश्यप, व्यापारी
अब तो बिजली के पोल के पास भी जाने से डर लग रहा है। जहां घटना हुई, वहीं बगल में दुकान है। सामने ही बाइक पर तार गिरा और आग लगी। जब तक बाहर आया, वे जल गए थे: सत्यम गुप्ता, व्यापारी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed