फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shiva-Parvati marriage is the basis of spiritual consciousness and public welfare

Gorakhpur News: आध्यात्मिक चेतना और लोक कल्याण का आधार है शिव-पार्वती विवाह

Thu, 29 Jan 2026 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Shiva-Parvati marriage is the basis of spiritual consciousness and public welfare
चंपा देवी पार्क में श्रीराम कथा सुनते श्रद्धालु।अमर उजाला
- कथा वाचक राजन महाराज ने सुनाया शिव-विवाह प्रसंग, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजनों व कथा में शाम तक डूबे रहे श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। कथा वाचक राजन महाराज की ओर से चंपा देवी पार्क में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन बुधवार को शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण और आध्यात्मिक वर्णन किया गया। राजन महाराज ने कहा कि शिव-पार्वती विवाह केवल एक पौराणिक घटना नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है, जो लोक कल्याण और आध्यात्मिक चेतना का आधार है।

कथा के दौरान राजन महाराज ने शिव के रौद्र स्वरूप के पीछे छिपे करुणामय और कल्याणकारी स्वरूप की विस्तार से व्याख्या की। उन्होंने शिव विवाह की अनोखी बारात का रोचक वर्णन करते हुए बताया कि यह प्रसंग प्रकृति और परमात्मा के योग, प्रेम, निष्ठा और विश्वास के साथ किए गए तप का फल है। भजनों और प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने कथा की आध्यात्मिक गहराई को जीवंत कर दिया, जिससे पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मौसम में अचानक आए बदलाव और ठंड बढ़ने के बावजूद श्रद्धालु देर शाम तक कथा स्थल पर जमे रहे। राजन महाराज के ओजस्वी वाणी और भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच का संचालन बृजेश राम त्रिपाठी ने किया। यजमान गणों की ओर से विधिवत पूजन एवं आरती के उपरांत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा में पूर्व विधायक सहजनवां शीतल पांडेय सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। आयोजन समिति के संयोजक प्रदीप शुक्ला एवं समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed