फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shiv Kumar murder case Teenager chased victim and struck him repeatedly with a sword

शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड: किशोर ने दौड़ा-दौड़ाकर तलवार से किए वार, रहम की गुहार लगाई, गिरने पर भी मारता रहा

Tue, 11 Aug 2026 10:58 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Akash Dubey Updated Tue, 11 Aug 2026 10:58 PM IST
सार

अहिरौली खुर्द में आठ अगस्त को शिवकुमार हत्याकांड का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। इसमें एक किशोर तलवार से शिवकुमार पर हमला करता दिखा। यह वारदात आदेश चौधरी की हत्या की रंजिश में हुई।

विज्ञापन
Shiv Kumar murder case Teenager chased victim and struck him repeatedly with a sword
शिवकुमार हत्याकांड - फोटो : वीडियो ग्रैप

विस्तार

सिकरीगंज के अहिरौली खुर्द में हुए शिवकुमार हत्याकांड का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घटना की भयावहता सामने आई है। वीडियो में एक किशोर तलवार से शिवकुमार पर लगातार हमला करता दिखाई दे रहा है। खुद को बचाने के लिए खून से लतपथ शिव कुमार उससे रहम की गुहार लगाते रहे लेकिन आरोपी वार करता रहा। सरेराह हुई वारदात का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं लोग पुलिस की कार्यशैली पर तरह तरह के सवाल उठा रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन



वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शिवकुमार जान बचाने के लिए ई-रिक्शे से उतरकर भागने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान आरोपी किशोर तलवार लेकर उनके पास पहुंचता है और उनके हाथ, सिर और पेट में तलवार से वार करता है। शिवकुमार बचने के लिए आगे बढ़ते हैं तो आरोपी उनका पीछा शुरू कर देता है। उन्हें दौड़ाकर भी वार करता है। इस दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति किशोर से शिवकुमार को छोड़ने और हमला नहीं करने की गुहार लगाता सुनाई देता है लेकिन वह उनकी बात अनसुनी कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद शिवकुमार सड़क किनारे गिर जाते हैं। इसके बाद आरोपी उनपर लगातार कई वार करता दिखाई देता है। घटना स्थल पर तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। इनमें एक व्यक्ति मोबाइल से घटना रिकॉर्ड कर रहा था, जबकि दो लोग आरोपी किशोर को हत्या से रोकने की कोशिश कर रहे थे। हमले के बीच आरोपी किशोर ने वीडियो बना रहे शख्स पर भी तलवार तान दी हालांकि वह किसी तरह से वहां से बच निकला।

विज्ञापन

हत्याकांड के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें से एक वीडियो को 1300 से अधिक लोग देख चुके हैं। 85 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है, जबकि 27 लोगों ने सरेराह हुए इस हत्याकांड का विरोध करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठते हुए कमेंट किए हैं।



वर्ष 2024 में हुई आदेश चौधरी की हत्या की रंजिश के चलते बीते आठ अगस्त सिकरीगंज थाना क्षेत्र में शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या की घटना हुई। मामले में सिकरीगंज थाने पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए सात नामजद आरोपियों में से छह तथा विवेचना में प्रकाश में आए दो आरोपियों समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। थाना प्रभारी सिकरीगंज अंजुल चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। - डॉ. कौस्तुभ, एसएसपी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed