फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shikara will run on Ramgarh Tal at Gorakhpur

गोरखपुर रामगढ़ ताल में कश्मीर की तर्ज पर चलेगा शिकारा, जल्द शुरू होगा मेट्रो रेल का कार्य

Tue, 22 Dec 2020 02:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Dec 2020 02:50 PM IST
सार

  • आसपास विकसित किए जाएंगे होटल व रेस्टोरेंट, वाटर पार्क बनाया जाएगा
  • जल्द शुरू होगा मेट्रो रेल का कार्य, अंतिम दौर में है केंद्र सरकार से बातचीत

विज्ञापन
Shikara will run on Ramgarh Tal at Gorakhpur
shikara boat ride - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में जल्द ही शहरवासी रामगढ़ ताल में कश्मीर की डल झील की तरह शिकारा का आनंद ले सकेंगे। इस संबंध में तैयारी चल रही है। यह बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान कही।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि रामगढ़ ताल के आसपास होटल और रेस्टोरेंट की व्यवस्था के साथ ही विशाल वाटर पार्क भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर में मेट्रो रेल का कार्य शुरू हो जाएगा। इस संबंध में केंद्र सरकार से वार्ता अंतिम दौर में है।
विज्ञापन


उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके कई मांगें उनके समक्ष रखीं। प्रतिनिधि मंडल ने शहर में कराए जा रहे विकास कार्यों और मंडी शुल्क को दो प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत करने पर सीएम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से शहर की जाम की समस्या को दूर कराने, कुछ क्षेत्रों की सड़कों को ठीक कराने, गोलघर की दुकानों के सामने की नालियों की सफाई व जल जमाव की समस्या दूर कराने, सड़क पर लगे ट्रांसफार्मर को अन्य स्थान पर शिफ्ट कराने व गोलघर को नो वेंडिंग जोन बनाने की मांग की।

व्यापारियों ने कहा कि गोलघर में ठेले और खुमचे से कारोबार करने वालों को कोई निश्चित स्थान आवंटित करा दिया जाए, जिससे वह अपनी रोजी-रोटी कमा सकें। सीएम ने सभी मांगें सुनकर जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश मंत्री एवं महानगर अध्यक्ष अनिल टिबड़ेवाल, वरिष्ठ महामंत्री राजकिशोर गुप्ता, गोलघर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राममोहन अग्रवाल व कोषाध्यक्ष जहिरुल्ला शामिल थे।

 

खिचड़ी मेले के लिए रोडवेज चलाएगा 50 अतिरिक्त बसें

रेलवे की पैसेंजर ट्रेन की सेवाएं बंद होने के बाद खिचड़ी मेले में श्रद्धालु आसानी से पहुंच सके इसके लिए रोडवेज ने खिचड़ी मेले के लिए अतिरिक्त बसें चलाने की कवायद शुरू कर दी है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि खिचड़ी मेले के लिए इस बार 50 अतिरिक्त बसें चलाए जाने की तैयारी है।

खिचड़ी मेले के दौरान स्पेशल ट्रेन चलाए जाने पर संशय
गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले के दौरान इस बार श्रद्धालुओं को संभवत:  स्पेशल ट्रेन की सुविधा न मिले। रेलवे बोर्ड ने पैसेंजर ट्रेन चलाने पर रोक लगा रखी है और परिचालन विभाग को लखनऊ मंडल कार्यालय से स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए अब तक कोई पत्र नहीं मिला है।

परिचालन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने की संभावना नहीं है। पहले से चल रहीं एक्सप्रेस ट्रेनों से ही श्रद्धालु सीट रिजर्व कराकर आएंगे। रेलवे बोर्ड या मंडल कार्यालय से कोई पत्र आता है तब तैयारी की जाएगी। बता दें, खिचड़ी मेेले में तीन दिनों तक गोरखपुर से गोंडा, नौतनवां व बढ़नी के लिए स्पेशल  पैसेंजर ट्रेनें चलाई जातीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed