फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shehnai started ringing... gold price increased by Rs 12 thousand in 100 days

Gorakhpur News: बजने लगी शहनाई.. 100 दिन में 12 हजार रुपये बढ़ी सोना की महंगाई

Fri, 19 Apr 2024 05:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Shehnai started ringing... gold price increased by Rs 12 thousand in 100 days
गोरखपुर। पिछले 100 दिनों में सोना-चांदी में रिकाॅर्ड तोड़ महंगाई आई है। एक जनवरी को जिस सोने का भाव 62,900 हजार रुपये था, वही सोना 18 अप्रैल को 75,600 हजार रुपये ( प्रति दस ग्राम) का हो गया। जनवरी से अप्रैल तक 100 दिनों में प्रति दस ग्राम सोना 12,700 रुपये अधिक हो गया। अगर किलो के भाव से गणना करेंगे तो 100 दिनों में सोने का भाव 12 लाख 70 हजार रुपये अधिक हो गया। इसका सबसे अधिक असर शादी ब्याह वाले घरों पर पड़ा है। उन्हें महंगी कीमत में गहने खरीदने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सराफा मंडल के महामंत्री हरिद्वार वर्मा ने बताया कि सिर्फ बीते सोमवार से बृहस्पतिवार के बीच में सोने का भाव प्रति दस ग्राम 2500 रुपये बढ़ गया। सोमवार को भाव 73,100 हजार रुपये था, जबकि बृहस्पतिवार को यह भाव बढ़कर 75,600 हजार रुपये हो गया। इधर आठ दिन में ही इसी औसत से सोने-चांदी का दाम बढ़ता-घटता रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ताज्जुब इस बात कि हुई कि खरमास के बीच सोने के दाम में इतनी महंगाई बनी रही, जबकि 18 अप्रैल से लगन शुरू हुआ। अध्यक्ष गणेश वर्मा ने बताया कि इस बार सोने-चांदी की महंगाई का खामियाजा शादी वाले घरों के लोगों को उठाना पड़ रहा है। कई लोग पुस्तौनी, अपने सास- ससुर या उपहार में दिए आभूषणों की सफाई करवाकर नए डिब्बे में रखकर शादी का चढ़ावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, जनवरी से लेकर अप्रैल तक के बीच अचानक से सोने-चांदी का भाव बढ़ते चले गए। पहली जनवरी को प्रति दस ग्राम सोना 62,900 हजार रुपये था। एक फरवरी को इसका भाव एक हजार रुपये बढ़कर 63,900 हजार रुपये पहुंच गया। जबकि, पहली मार्च को भाव कुछ स्थिर रहा और 64,300 हजार रुपये हो गया। एक अप्रैल को प्रति दस ग्राम सोने का भाव 67,700 हजार रुपये था, जो 18 अप्रैल को 75,600 हजार रुपये हो गया।


सोने-चांदी का व्यापार सुस्त पड़ा
हिंदी बाजार से लेकर गोलघर बाजार, सभी जगह सोने-चांदी का बाजार ठंडा पड़ गया है। अचानक से अप्रैल महीने में आई महंगाई से व्यापारी परेशान हैं। व्यापारी राजीव सिंह ने बताया कि इन दिनों बाजार में ग्राहक दिखते ही नहीं है। जबकि, कम दिनों के लिए लगन है और ऐसे में खरीदार से बाजार भरा रहना चाहिए। ग्राहक भी दाम कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed