{"_id":"61b87f109e6f4525af21bfcf","slug":"shashibhushan-cantt-manoj-singh-gorakhnath-new-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शशिभूषण कैंट, मनोज सिंह गोरखनाथ के बनाए गए नए थानेदार, पिपराइच और गोला थानेदार लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शशिभूषण कैंट, मनोज सिंह गोरखनाथ के बनाए गए नए थानेदार, पिपराइच और गोला थानेदार लाइनहाजिर
Tue, 14 Dec 2021 04:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 14 Dec 2021 04:55 PM IST
सार
कैंपियरगंज के थाना प्रभारी दिलीप शुक्ला को गोला की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक गोला के थानेदार रहे केके राणा को लाइनहाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने को एसएसपी ने कैंट व गोरखनाथ थानेदार को हटा दिया है। उनकी जगह नई तैनाती की गई है। वाराणसी से आए निरीक्षक शशिभूषण राय को कैंट और मनोज सिंह को गोरखनाथ का नया थानेदार बनाया गया है। गोला और पिपराइच के थानेदार लाइन हाजिर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कैंट इंस्पेक्टर रहे मधुप नाथ मिश्रा को पिपराइच का थानाध्यक्ष बनाया गया है। कैंपियरगंज के थाना प्रभारी दिलीप शुक्ला को गोला की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक गोला के थानेदार रहे केके राणा को लाइनहाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
गोरखनाथ में रहे राजेंद्र बहादुर सिंह को कैंपियरगंज का नया थानेदार बनाया गया है। फलमंडी चौकी प्रभारी शेष शर्मा को रामगढ़ताल का एसएसआई बनाया गया है। पिपराइच में तैनात दारोगा अमित राय को गगहा थाने भेजा गया है। गगहा में तैनात दारोगा नागेंद्र मणि का तबादला पिपराइच हुआ है।
विज्ञापन