फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shashi and Raunak victorious in 400 meter race

Gorakhpur News: चार सौ मीटर दौड़ में शशि और रौनक विजयी

Sat, 02 Mar 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 02 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Shashi and Raunak victorious in 400 meter race
डीवीएनपीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में शशि यादव प्रथम, श्याम नंदन द्वितीय व विशाल यादव तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रौनक प्रथम, रुचि द्वितीय और श्वेता शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक बालक वर्ग में गजेंद्र प्रथम, उदयभान द्वितीय व श्याम नंदन तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अनामिका प्रथम, सुनीता निषाद द्वितीय व सोनम पासवान तृतीय स्थान पर रहीं।

मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पहलवान राकेश सिंह ने कहा कि चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका होती है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा कि दूसरे की जीत में भी खुशी होनी चाहिए क्योंकि हमें उस हार और जीत से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रो. परीक्षित सिंह, अवधेश शुक्ल, डॉ. नितीश शुक्ला, डॉ. शैलेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed