फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Share your best train travel experiences and get rewarded.

Gorakhpur News: बेहतर रेल सफर के अनुभवों को करें साझा, पाइए इनाम

Sat, 09 May 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Share your best train travel experiences and get rewarded.
गोरखपुर। आप अपने रेल सफर के अनुभवों को हिंदी में लिखकर रेलवे से साझा कर इनाम पा सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा उनमें हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ाने के उद्देश्य से रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना-वर्ष 2026 के अंतर्गत अनुभवों को हिंदी में लिखित रूप में मांगा है। प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार, द्वितीय पुरस्कार आठ हजार और तृतीय पुरस्कार छह हजार देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पांच को प्रेरणा पुरस्कार के रूप में चार हजार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि रेल यात्रा वृत्तांत प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी रेलकर्मी अपनी प्रविष्टि तीन प्रतियों में 21 जुलाई, 2026 तक राजभाषा अधिकारी, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय, पूर्वोत्तर रेलवे को तथा सेवानिवृत्त रेलकर्मी अथवा अन्य व्यक्ति अपनी टंकित प्रविष्टि दो प्रतियों में 31 जुलाई, 2026 तक रेल कार्यालय परिसर, नई दिल्ली को भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि रेल यात्रा वृत्तांत हिंदी भाषा में कम से कम 3,000 हजार एवं अधिकतम 3,500 शब्दों तक होना चाहिए। आवेदन करने वाले अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई न हुई हो और अन्य व्यक्ति को भी घोषणा पत्र देना होगा कि उन पर आपराधिक मामला नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed