फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband killed his wife by attacking her with rod in gorakhpur

गोरखपुर: मासूम बेटे के सामने पत्नी के गले में घोंपा नुकीला रॉड, मौत

Sun, 29 Aug 2021 08:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 29 Aug 2021 08:15 AM IST
सार

घटना के वक्त दंपती का एकलौता छह साल का बेटा भी मौके पर था। सहेली की सूचना पर महिला के मायके वाले मौके पर  पहुंचे और महिला को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Husband killed his wife by attacking her with rod in gorakhpur
आरोपी राजू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब चार बजे सहेली के साथ आधार कार्ड बनवाने गई महिला को उसके पति ने सड़क पर रोक लिया और गर्दन में नुकीला रॉड घोंपकर भाग निकला। घटना के वक्त दंपती का एकलौता छह साल का बेटा भी मौके पर था। सहेली ने महिला के मायके वालों को सूचना दी तो परिजन पहुंचे और महिला को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तिवारीपुर पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। देर रात पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुससार, तिवारीपुर थाना क्षेत्र के तकिया कवलदह निवासी गुड्डू की 27 वर्षीय बेटी रूबी खातून की शादी पीपीगंज इलाके के अबरार उर्फ राजू से आठ साल पहले हुई थी। इस दंपती का छह साल का एक बेटा है। राजू और रूबी इसी मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर रहते थे।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने बताया कि राजू कभी टैंपो चलाता है तो कभी कोई अन्य कार्य करने लगता है। कुछ वर्षों से उसका रूबी से विवाद चल रहा था। रूबी अपने बेटे के साथ अधिकतर समय मायके में रहती थी। दंपती जब भी मिलते थे तो किसी न किसी बात पर दोनों में विवाद होने लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार दोपहर में राजू टैंपो लेकर ससुराल गया तो केवल बेटा मिला। रूबी अपनी सहेली निशा के साथ आधार कार्ड बनवाने गई थी। राजू बेटे को टैंपो में बैठाकर पत्नी की तलाश करने निकल गया। तिवारीपुर के कामरेड नगर इलाके में रूबी और निशा पैदल आती दिख गईं।

आरोप है कि राजू ने सड़क पर ही रूबी को रोक लिया और कहासुनी करने लगा। कहासुनी के दौरान राजू ने टैंपो में रखा नुकीला रॉड निकाला और रूबी के गर्दन में घोंपकर फरार हो गया। साथ में मौजूद सहेली निशा और टैंपो में बैठा बेटा दृश्य देखकर चीख पड़े।

भागते समय राजू ने रूबी की सहेली निशा का मोबाइल फोन भी छीन लिया। शोर सुनकर अगल-बगल के घरों के लोग मौके पर पहुंचे। निशा ने रूबी के मायके वालों को सूचना दी तो परिजन पहुंचे और रूबी को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


एसओ आरपी सिंह ने बताया कि मृतका के पिता गुड्डू की तहरीर पर आरोपी पति राजू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, धमकी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed