फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shahpur Station House Officer Rakesh Roshan Singh stated that the matter is linked to an ongoing dispute over vacating a house.

Gorakhpur News: लाइब्रेरी से छात्र-छात्राओं की नोटबुक किताबें और आई कार्ड गायब

Wed, 08 Jul 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Shahpur Station House Officer Rakesh Roshan Singh stated that the matter is linked to an ongoing dispute over vacating a house.
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के गीता वाटिका स्थित एक लाइब्रेरी से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं की नोटबुक, किताबें और आई कार्ड गायब होने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर नाराज छात्र-छात्राओं ने पुलिस को सूचना दी और शाहपुर थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शाहपुर क्षेत्र के गीता वाटिका स्थित राकेश सिंह के भवन में रीना पांडेय पिछले दो वर्षों से मातेश्वरी लाइब्रेरी संचालित कर रही हैं। यहां 40 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते हैं। छात्र कमलेश, मंटू, प्रदीप, श्वेता, कृति और प्रतिमा ने बताया कि वे रोजाना पढ़ाई के बाद अपनी नोटबुक, किताबें और आई कार्ड लाइब्रेरी में ही रख देते थे।
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जब वे लाइब्रेरी पहुंचे तो उनका सामान गायब मिला। इसकी जानकारी उन्होंने लाइब्रेरी संचालिका को दी और बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मकान खाली कराने को लेकर भवन मालिक और लाइब्रेरी संचालिका के बीच विवाद चल रहा है। शाहपुर थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि मामला मकान खाली कराने को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed