{"_id":"5f1356398ebc3e636e6ba5f0","slug":"shabby-house-collapsed-two-laborers-killed-two-injured-gorakhpur-city-news-gkp358660877","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर मकान की मरम्मत कर रहे थे मजदूर, छज्जा गिरने से दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर मकान की मरम्मत कर रहे थे मजदूर, छज्जा गिरने से दो की मौत, दो घायल
Sun, 19 Jul 2020 11:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र में गिरा मकान ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के कोतवाली इलाके में घोषकंपनी चौराहे के पास पुराने जर्जर मकान की मरम्मत कार्य में लगे दो मजदूरों की छज्जा गिरने से दबकर मौत हो गई। जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृत दोनों मजदूर गोरखनाथ इलाके के रहने वाले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर के बाद उनके घर पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर निवासी राजेन्द्र सिंह का घोषकंपनी चौक के पास गुड डे बेकर्स की गली में पुराना मकान है। जर्जर हो चुके इस मकान का वह मरम्मत करा रहे थे। बताया जा रहा है कि मकान में कई मजदूर लगाए गए थे। निर्माण कार्य के दौरान ही शनिवार की शाम चार बजे के करीब अचानक मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया जिससे चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
अन्य मजदूरों और आसपास के लोगों ने किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला। लेकिन तब तक मलबे के नीचे दबे मजदूर जहीर खान 36 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे मजदूर कमल चौहान 34 वर्ष सहित दो अन्य मजदूरों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद कमल की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस के मुताबिक जहीर बनकटवा व कमल चौहान पचपेड़वा का निवासी था। जिला अस्पताल पहुंचे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे एसएसआई संजीव सिंह, उप निरीक्षक प्रेमचंद यादव, नगर निगम चौकी प्रभारी अरविंद राय आदि ने घटना की जानकारी लेने के साथ ही परिवारीजनों को सांत्वना दी। इस संबंध में सीओ कोतवाली बीपी सिंह ने बताया कि छज्जा गिरने से दो मजदूरों की मौत हुई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।