{"_id":"65da578d34440fa6cf077f16","slug":"shab-e-baraat-today-preparations-complete-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-477199-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शब-ए-बारात आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शब-ए-बारात आज, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम, कब्रिस्तान, दरगाहों और मजारों पर होगी इबादत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शब-ए-बारात का पर्व रविवार को अकीदत के साथ मनाया जाएगा। पर्व की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के पदाधिकारियों ने कब्रिस्तानों और मस्जिदों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कब्रिस्तान, मस्जिदों और दरगाहों के आसपास सफाई और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए।
मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने बताया कि इस्लामी कैलेंडर के शाबान माह की 15वीं तारीख की रात को शब-ए-बारात के नाम से जाना जाता है। शब-ए-बारात का अर्थ होता है छुटकारे की रात, यानी गुनाहों से निजात की रात। नायब काजी मुफ्ती मो. अजहर शम्सी ने बताया कि हदीस शरीफ में आया है कि शाबान की 15वीं शब (रात) को इबादत करो और इसके दिन का रोजा रखो।
पटाखों से करें परहेज: तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में इमामबाड़ा मुतवल्लिआन कमेटी के जिलाध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने कहा कि शब-ए-बारात अमन शांति का त्योहार है, जहां तक हो सके, पटाखों से परहेज करें। रोशनी से इबादतगाहो को रोशन करें। बैठक में महासचिव हाजी सोहराब खान, वसीम इकबाल, मोहम्मद आदिल अख्तर खान, शकील शाही आदि मौजूद रहे।