फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sewerage system will be built in MMMUT

एमएमएमयूटी में बनेगा सीवरेज सिस्टम, जलजमाव से मिलेगी राहत

Mon, 22 Feb 2021 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Sewerage system will be built in MMMUT
एमएमएमयूटी में बनेगा सीवरेज सिस्टम
विज्ञापन

गोरखपुर। एमएमएमयूटी परिसर में सीवरेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। इससे बारिश के दौरान विश्वविद्यालय परिसर के हॉस्टल और आवासीय क्षेत्र में होने वाले जलभराव से राहत मिल जाएगी। यह कार्य जल निगम कराएगा। जल्द ही विश्वविद्यालय के इंजीनियरों की मौजूदगी में परिसर में सर्वे का काम शुरू होगा।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में जलनिकासी का उचित प्रबंध नहीं है। हर विभाग, हॉस्टल, शिक्षक और कर्मचारियों के आवासों के पास सेफ्टी टैंक बनाए गए हैं। पुराने होने के चलते ये टूट गए हैं। इससे बारिश के समय पानी की निकासी नहीं हो पाती है और आधे से ज्यादा परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दिक्कत हॉस्टल और शिक्षक व कर्मचारियों के आवास की तरफ होती है। सीवरेज सिस्टम बनने से यह समस्या दूर हो जाएगी। विश्वविद्यालय ने इस योजना के लिए सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. श्रीराम चौरसिया को नियुक्त किया है। जल निगम के अधिकारियों की बैठक भी विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश के समय बहुत दिक्कत होती है। सिवरेज सिस्टम बनाने की जिम्मेदारी जल निगम को दी गई है। बजट पहले से स्वीकृत हो है। सर्वे कराकर इस्टीमेट आने के बाद कुछ संशोधन की जरूरत होगी तो कराया जाएगा।
- प्रो. जेपी पांडेय, कुलपति, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed