फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seven year old girl molested by 15 year boy during playing Ludo in Gorakhpur

गोरखपुर: लूडो खेलने की आड़ में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, पढ़िए चार अन्य क्राइम की खबरें

Wed, 02 Jun 2021 09:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Jun 2021 09:02 PM IST
सार

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने दबोचा, खून से लथपथ घर पहुंची बच्ची तो हुआ मामले का खुलासा

 

विज्ञापन
Seven year old girl molested by 15 year boy during playing Ludo in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कैंपियरगंज इलाके के एक गांव में लूडो खेलने के बहाने से सात साल की बच्ची को ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला मंगलवार को सामने आया। पुलिस ने केस दर्ज कर 24 घंटे के भीतर 15 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची को आरोपी रोजाना ही लूडो खेलने के बहाने लेकर जाता था। इस वजह से घर में किसी को संदेह भी नहीं होता था। मंगलवार को भी बच्ची को लूडो खेलने के बहाने से वह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


किसी तरह खून से लथपथ बच्ची घर पहुंची तो उसने आपबीती बताई। इसपर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे बाल सुधार गृह भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

कैंपियरगंज इलाके के एक गांव में शादी का झांसा देकर किशोरी से छह माह तक दुष्कर्म करने का मामला बुधवार को सामने आया है। पुलिस ने तहरीर आते ही केस दर्ज कर आरोपी राकेश को अलेनाबाद बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, इलाके के एक गांव की किशोरी को छह महीने पहले गांव के पास के ही राकेश ने बहला-फुसला कर फंसा लिया। उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने युवक से संपर्क किया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। परेशान किशोरी के घरवालों ने पुलिस में इसकी शिकायत बुधवार को की। शिकायत आते ही पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दुष्कर्म के आरोपित समेत दो गिरफ्तार

गोरखपुर के खजनी इलाके में किशोरी से दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी आदित्य और रामनवल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि आदित्य ने किशोरी से दुष्कर्म किया था।

किशोरी के भाई ने जब इसकी शिकायत की तो आदित्य के रिश्तेदार रामनवल ने उसे पीट दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंगलवार को आदित्य पर दुष्कर्म और रामनवल पर मारपीट का केस दर्ज किया था। दोनों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

युवती पर हमला करने पर दो भाई गिरफ्तार

गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपितों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान जोतबगही निवासी सगे भाई गब्बर और कैलाश के रूप में हुई है।

आरोप है कि गब्बर ने गांव के पास के ही एक युवती के साथ दुष्कर्म किया था। युवती ने केस दर्ज कराया था। जमानत पर रिहा होने के बाद वह उससे रंजिश रखने लगा। 30 मई की रात को छत पर सोने के दौरान गब्बर ने अपने भाई के साथ युवती पर जानलेवा हमला कर दिया।

युवती का लखनऊ में उपचार चल रहा है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था और बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर नीरज राय ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

रेलवे ट्रैक किनारे शव मिला

गोरखपुर के चिलुआताल इलाके के बेला गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस की शिनाख्त में उसकी पहचान जगतबेला गांव निवासी बुद्धिराम (40) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि बुद्धिराम शौच के लिए गया था और इसी दौरान हादसा हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed