{"_id":"60f5474e8ebc3e6d823bbac5","slug":"seven-year-old-girl-died-of-snakebite-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: घर के बाहर खेल रही थी सात साल की बालिका, सर्पदंश से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: घर के बाहर खेल रही थी सात साल की बालिका, सर्पदंश से हुई मौत
Mon, 19 Jul 2021 03:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Jul 2021 03:05 PM IST
सार
बतरौली गांव में घर से बाहर खेलते समय सर्प ने डंस लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बतरौली गांव में घर के बाहर खेल रही सात साल की बालिका को एक विषैले सर्प ने डंस लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के बतरौली गांव निवासी रामू की सात वर्षीय बेटी आंचल अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान कहीं से विषैला सर्प निकलकर उसके पैर में डंस लिया। उसकी चीख सुनकर परिजन घर से बाहर निकले, तब तक सर्प वहां से जा चुका था। बालिका के पैर से खून निकलते देख परिजन घबरा गए और उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।
आंचल अपने माता-पिता की चार संतानों में सबसे बड़ी बेटी थी और इसी वर्ष उसका नामांकन गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा में हुआ था। उसकी एक और छोटी बहन तथा दो छोटे भाई हैं। उसके पिता घर से बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, जिससे परिवार का भरण-पोषण होता है। आंचल की मौत के बाद से उसकी मां और घर के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।