फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seven people died in the district hospital, 25 fever

Gorakhpur News: जिला अस्पताल में सात लोगों की मौत, बुखार के 25 मरीज भर्ती

Wed, 21 Jun 2023 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Seven people died in the district hospital, 25 fever
गोरखपुर। गर्मी और लू के प्रकोप के बीच मंगलवार को जिला अस्पताल में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें से चार की अस्पताल पहुंचने से पहले ही जान चली गई। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की भी मौत हुई है। इन्हें पहले से ही गंभीर बीमारियां थीं। इमरजेंसी में पिछले दो दिनों की तुलना में मंगलवार को कम मरीज आए। रात आठ बजे तक 62 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार के 25 मरीज भर्ती किए गए।
विज्ञापन

गर्मी की वजह से ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक में मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच इमरजेंसी में भी मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल के इमरजेंसी अधिकारी डॉ. शहनवाज ने बताया कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों में उल्टी, दस्त और बुखार के मरीज शामिल हैं। बुखार के मरीजों को पैरासिटामॉल दवा असर नहीं कर रहा है। इसकी वजह से मरीजों को 24 से 48 घंटे भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ब्रॉड डेड के जो चार मरीज आए थे, वह अलग-अलग थाना क्षेत्रों के थे। इनमें रामगढ़ताल, पिपराइच, गोला और चिलुआताल से एक-एक ब्रॉड डेड का केस आया। इनकी उम्र 45 से 55 के बीच रही है। शव को अस्पताल प्रशासन ने मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed