{"_id":"61d18f8a31fdf5432269a116","slug":"seven-people-died-and-eight-injured-in-road-account-at-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में भीषण सड़क हादसा: पाल्पा में बस पलटने से सात लोगों की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में भीषण सड़क हादसा: पाल्पा में बस पलटने से सात लोगों की मौत, आठ घायल
Sun, 02 Jan 2022 05:12 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, सोनौली
अमर उजाला नेटवर्क, सोनौली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 02 Jan 2022 05:12 PM IST
सार
स्थानीय लोगों के मुताबिक बस में करीब 35 यात्री सवार थे। अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
पाल्पा में बस पलटने से सात लोगों की मौत
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नेपाल के पाल्पा जिले के रिबडीकोट गांवपालिका-3 के लगुवा में रविवार की सुबह एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हैं। हरठोक पुलिस चौकी के प्रमुख वीष्णु रेग्मी ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। आठ लोग घायल हैं। बस बुटवल से रुरुक्षेत्र जा रही थी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक बस में करीब 35 यात्री सवार थे। अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और इलाज के लिए तानसेन जिला मुख्यालय भेज दिया गया। बाकी सभी यात्रियों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बारे में जांच किया जा रहा है। जेसीबी से शव को बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है। शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।