Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seven MMMUT alumni receive alumni awards

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के सात पुरातन छात्रों को एल्युमिनी अवार्ड

Thu, 06 Nov 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Seven MMMUT alumni receive alumni awards
15-16 नवंबर को आयोजित एल्युमिनी मीट की तैयारियां तेज
विज्ञापन

मालवीय एल्युमिनी एसोसिएशन विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए पुरातन छात्रों को देता है अवार्ड

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 15-16 नवंबर को आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसमें मालवीय एल्युमिनी एसोसिएशन (मा) की ओर से सात पुरातन छात्रों को डिस्टिंग्विश्ड एल्युमिनी अवार्ड-2025 प्रदान किया जाएगा। उन सभी के नाम तय कर लिए गए हैं।

''''''''मा'''''''' के अध्यक्ष जेबी राय, सचिव प्रो. वीके द्विवेदी और उपाध्यक्ष प्रवीर आर्या ने बताया कि कुल छह श्रेणियों में पुरातन छात्रों को सम्मानित किया जाता है। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों में से चयन किया गया है। एकेडमिक क्षेत्र में मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो. करुणेश कुमार शुक्ल (1986 बैच, सिविल इंजीनियरिंग) को सम्मानित किया जाएगा। समाज सेवा के क्षेत्र में 1997 बैच के छात्र अनिल कुमार को सम्मान के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

इसी तरह कला साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में 1973 बैच के मैकेनिकल के छात्र केएम मिश्र, एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में 1971 बैच के अविनाश चंद्र, प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में 1975 बैच के सिविल के छात्र पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर रहे आरके श्रीवास्तव को चुना गया है। इंजीनियरिंग एक्सीलेंस में सम्मान के लिए दो पुरातन छात्रों का चयन किया गया है। इनमें 1997 बैच के छात्र और आईबीएम के प्रवीण कुमार शर्मा और 1997 बैच की इलेक्ट्रॉनिक्स की छात्रा व इसरो की अंजू दामोदरन को इस सम्मान के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
सम्मेलन के अतिथि पहले ही हो चुके हैं तय
सम्मेलन के अतिथियों के नाम पहले ही तय किए जा चुके हैं। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक अनिल यादव मुख्य अतिथि होंगे। अदाणी पावर लिमिटेड के बिजनेस हेड सुधाकर टंडन व एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ अखिलेश दीक्षित विशिष्ट अतिथि होंगे। ये तीनों ही अतिथि एमएमएमयूटी के पुरातन छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed