{"_id":"5f144f438ebc3e637e5c7131","slug":"seven-coronavirus-positive-got-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 512","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 512
Sun, 19 Jul 2020 07:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 19 Jul 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।(फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
संतकबीरनगर जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एल- वन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक कुल 512 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि रविवार को आई रिपोर्ट में जिले में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसमें सेमरियावां क्षेत्र के रहने वाले दो युवक शामिल हैं। यह मुंबई से लौटे थे। इसी तरह से बघौली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स की रैंडम जांच हुई थी। उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। अपर सीएमओ ने बताया कि 322 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 183 लोगों का इलाज चल रहा है। 1208 लोगों का सैंपल लेकर भेजा जा चुका हैं, जिसकी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन