{"_id":"63afd2c09ce43a55d46b2bf2","slug":"seven-arrested-after-employees-in-factory-forgery-of-one-crore-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फैक्ट्री में कर्मचारियों ने की एक करोड़ की जालसाजी, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फैक्ट्री में कर्मचारियों ने की एक करोड़ की जालसाजी, सात गिरफ्तार
Sat, 31 Dec 2022 11:42 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:42 AM IST
सार
महाप्रबंधक ने तहरीर में लिखा है कि एचआर की मदद से कर्मचारियों ने पूर्व में नौकरी छोड़ चुके कर्मचारियों के वेतन के नाम पर गबन किया। एक करोड़ से ज्यादा रुपये अपने व अपने रिश्तेदारों के खातों में भेज दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गीडा में स्थित एक फैक्ट्री में एक करोड़ रुपये से अधिक की जालसाजी करने के सात आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपियों के खिलाफ फैक्ट्री के महाप्रबंधक की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
महाप्रबंधक ने तहरीर में लिखा है कि एचआर की मदद से कर्मचारियों ने पूर्व में नौकरी छोड़ चुके कर्मचारियों के वेतन के नाम पर गबन किया। एक करोड़ से ज्यादा रुपये अपने व अपने रिश्तेदारों के खातों में भेज दिए। सहजनवां पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार फैक्ट्री के पास से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इनकी हुई गिरफ्तारी
गोंडा के दुर्जनपुर घाट के भोपतपुर बाबूपुरवा निवासी रवि कुमार मिश्रा, रामगढ़ताल के राजीव नगर निवासी सुजीत श्रीवास्तव, भोपतपुर, गोंडा निवासी दुर्गेश प्रसाद मिश्रा, गोंडा के देहरस निवासी हरिकेश तिवारी, कुशीनगर के लक्ष्मीपुर निवासी चिरंजी सिंह, रुस्तमपुर, आजाद चौक निवासी अरुण कुमार शर्मा, सहजनवां के भीटी रावत निवासी ध्रुवचंद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले में 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन