फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Services of OPD, Emergency, Blood Bank and ICU were reviewed

Gorakhpur News: एनएचएम की राज्य स्तरीय टीम ने जिला और महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा

Sat, 14 Mar 2026 03:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Services of OPD, Emergency, Blood Bank and ICU were reviewed

विज्ञापन

- ओपीडी, इमरजेंसी, ब्लड बैंक और आईसीयू की सेवाओं की हुई समीक्षा

- निरीक्षण के बाद चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक कर दिए सुधार संबंधी निर्देश



गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की राज्य स्तरीय दो सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को जिला और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने विभिन्न विभागों का गहन अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एनएचएम के मिशन निदेशक के निर्देश पर मिशन के जीएम प्रोक्योरमेंट डॉ. अम्बुज श्रीवास्तव तथा फैमिली प्लानिंग प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अखिलेश श्रीवास्तव शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, ब्लड बैंक, एक्सरे, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड कक्ष की व्यवस्थाओं को विस्तार से देखा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने आईसीयू में भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी ली और अस्पताल की सेवाओं को लेकर एसआईसी डॉ. आरपी गौतम व चिकित्सकों के साथ बैठक की। बैठक में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने, संसाधनों के समुचित उपयोग और कार्यप्रणाली में सुधार पर चर्चा हुई। इसके बाद टीम महिला अस्पताल पहुंची, जहां लेबर रूम, ट्राइएज रूम, ओपीडी, अल्ट्रासाउंड कक्ष और एसएनसीयू का निरीक्षण किया। यहां भी अस्पताल प्रशासन से सेवाओं की गुणवत्ता और मातृ-शिशु स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जय कुमार, अतुल श्रीवास्तव, मैट्रेन विद्योतमा, डिविजनल प्रोग्राम मैनेजर डॉ. अरविंद पांडेय, डिविजनल कोऑर्डिनेटर अवनीश चंद, क्वालिटी मैनेजर डॉ. कमलेश तथा डॉ. विशाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed