फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Service of doctor accused of taking money for treatment terminated

स्वस्थ पेशे की बीमार तस्वीर: इलाज के लिए रुपये लेने के आरोपी डॉक्टर की सेवा समाप्त, वीडियो हुआ था वायरल

Tue, 19 Sep 2023 11:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Sep 2023 11:16 AM IST
सार

प्रभारी अधीक्षक डॉ. अश्विनी कुमार चौरसिया ने बताया कि पिपरा चुरामन गांव के रहने वाले राजकिशोर गौड़ ने अपने बेटे को सीएचसी भटहट के पीकू वार्ड में भर्ती कराया था। वहां जांच के लिए उनसे 1100 रुपये मांगे गए थे। रुपये देने का वीडियो वायरल हो गया था।

विज्ञापन
Service of doctor accused of taking money for treatment terminated
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर में सीएचसी भटहट में इलाज के लिए आए बच्चे के घरवालों से रुपये लेने के आरोपी डॉ. असलम की सेवा समाप्त कर दी गई है। एक सेवा प्रदाता कंपनी की तरफ से इनकी नियुक्ति की गई थी। वह वर्तमान में पीकू वार्ड में तैनात थे। रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ था। इसकी जांच प्रभारी अधीक्षक ने करके रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी थी।
विज्ञापन


प्रभारी अधीक्षक डॉ. अश्विनी कुमार चौरसिया ने बताया कि पिपरा चुरामन गांव के रहने वाले राजकिशोर गौड़ ने अपने बेटे को सीएचसी भटहट के पीकू वार्ड में भर्ती कराया था। वहां जांच के लिए उनसे 1100 रुपये मांगे गए थे। रुपये देने का वीडियो वायरल हो गया था। इस मामले में जयनारायण राय ने सीएमओ व कमिश्नर से शिकायत की थी।
विज्ञापन


प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि ड्यूटी के दौरान अनियमितता मिलने पर सेवा प्रदाता कंपनी को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया था। कंपनी ने इनकी सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed