{"_id":"6580b38327fbf02cb706b71a","slug":"sensation-due-to-the-information-of-robbery-even-theft-was-not-found-during-investigation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-403549-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डकैती की सूचना से सनसनी, पड़ताल में चोरी भी नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डकैती की सूचना से सनसनी, पड़ताल में चोरी भी नहीं मिली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झंगहा (गोरखपुर)। झंगहा इलाके के डीहघाट गांव में रविवार की रात एक बजे डकैती की सूचना से सनसनी फैल गई। मौके पर सीओ पुलिस टीम के साथ पहुंचे और पड़ताल की तो एक भी सामान चोरी नहीं गया था। सूचना देने वाले का कहना है कि छत के रास्ते पीछे से आया चोर ने दरवाजे का सिटकनी खोला। इसके बाद अन्य लोग आकर बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया है। लेकिन, शुरुआती पड़ताल में घटना संदिग्ध पाई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, डीहघाट गांव निवासी संजय राय एक प्राइवेट स्कूल में काम करते हैं। रविवार की रात में एक बजे के करीब उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी कि छह बदमाश उनके घर में घुस गए। सभी को बंधक बनाकर गहने और नकदी उठा ले गए। बंधक बनाकर लूटपाट की सूचना पाते ही पुलिस हरकत में आ गई। सीओ चौरीचौरा योगेंद्र सिंह मौके पर टीम के साथ पहुंच गए। जांच की गई तो अलमारी का ताला टूटा नहीं मिला। सामान भी बिखरे नहीं थे। जिस रास्ते से चोर के आने की बात कही गई है, वहां से बिना घर से परिचित का आना संभव ही है। संजय का कहना है कि पीछे के रास्ते एक युवक आया और उसने दरवाजा खोल दिया। फिर कई लोग आ गए। लेकिन, मौके पर मौजूद युवती ने दो लोगों के आने की बात कही है। घटना पर संदेह होने पर पुलिस ने घर में मौजूद सभी का अलग-अलग बयान दर्ज किया गया है। इसके आधार पर घटना को गलत बताया जा रहा है। हालांकि, संजय राय ने दी तहरीर में 23 हजार रुपये नकद और दो लाख गहने चोरी होने की जानकारी दी है।
.......
कोट
सूचना देने वाले संजय राय से पूछताछ में पता चला है कि किसी भी सामान की चोरी नहीं हुई है। घर के अंदर कोई ताला या आलमारी भी नहीं टूटा है। युवती से बात की गई है, वह संख्या दो बताई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
योगेंद्र सिंह, सीओ चौरीचौरा