फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seniors thrash juniors for talking loudly

Gorakhpur News: ऊंची आवाज में बात करने पर सीनियरों ने जूनियर को पीटा

Fri, 25 Aug 2023 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Seniors thrash juniors for talking loudly
गोविवि के बीएससी एजी के छात्रों के बीच हुई मारपीट
विज्ञापन


मुख्य नियंता ने पकड़ कर दो छात्रों को पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में बीएससी कृषि के छात्र आपस में भीड़ गए। जूनियर छात्र के ऊंची आवाज में बात करने से नाराज सीनियर छात्र कक्षा में पहुंच कर छात्र को बाहर निकाल कर पिटाई कर दी। विवाद की सूचना पर मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो छात्रों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक, बीएससी कृषि तृतीय सेमेस्टर के छात्र का किसी बात पर पांचवें सेमेस्टर के छात्र से विवाद हो गया। इस पर पांचवें सेमेस्टर के सीनियर छात्र तृतीय सेमेस्टर की कक्षा में पहुंचे और नाम पुकार कर छात्र को बाहर बुलाया। छात्र के बाहर आने पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव में कुछ छात्र आए तो उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में तृतीय सेमेस्टर की एक छात्रा को हल्की चोट आ गई। विभाग के शिक्षकों के पहुंचने पर वह शांत नहीं हुए। इस बीच किसी ने विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह को जानकारी दी। वह विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही छात्र भाग गए। पुलिस दो छात्रों को पकड़ कर चौकी पर लाई। पूछताछ के बाद चेतावनी देकर देर शाम को दोनों छात्रों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed