फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seniors become peer teachers, will guide juniors

Gorakhpur News: सीनियर बने पियर टीचर्स, करेंगे जूनियर का मार्गदर्शन

Tue, 31 Oct 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 31 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Seniors become peer teachers, will guide juniors
- गोविवि के अंग्रेजी विभाग में शुरू हुआ ''''''''फार द स्टूडेंट्स बाई द स्टूडेंट्स'''''''' कार्यक्रम
विज्ञापन

- कार्यक्रम के पीछे विभाग का मकसद है जूनियर-सीनियर के बीच संवाद बढ़ाना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने छात्रहित में ''''''''फार द स्टूडेंट्स बाई द स्टूडेंट्स'''''''' नाम से एक नए कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम में सीनियर छात्रों से जूनियर छात्रों के मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए पियर टीचर्स बनाए गए हैं।

विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि एमए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए पियर टीचर्स नामित किए गए हैं। पियर टीचर्स वह विद्यार्थी हैं, जिन्होंने अपने प्रथम सेमेस्टर में 7.5 सीजीपीए से ज्यादा स्कोर किया है। डाॅ. शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम के पीछे विभाग का मकसद जूनियर व सीनियर विद्यार्थियों के बीच संवाद को बढ़ाना भी है। पारस्परिक संवाद से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है।
विज्ञापन

जिन्हें पियर टीचर्स की जिम्मेदारी दी गई है, उनमें मालविका तिवारी, शिवानी सिंह, विशाल मिश्रा, श्वेता मिश्रा, दीक्षा सिंह, श्वेता आर्या, आदर्श वर्मा, निधि सिंह, रवि गुप्ता, शालू, अर्जिता दूबे, अभिलाषा पाडेंय, कीर्ति सिंह व बेबी कुमारी शामिल हैं। पियर टीचर्स जूनियर के बीच में जाकर उन्हें रिसर्च प्रोजेक्ट सहित विभिन्न विषयों को लेकर मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed