{"_id":"64f4f285cd8eb9dbfd09a604","slug":"senior-special-of-state-project-got-angry-after-seeing-the-dirt-instructions-for-action-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-294197-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गंदगी देख भड़के राज्य परियोजना के वरिष्ठ विशेष, कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गंदगी देख भड़के राज्य परियोजना के वरिष्ठ विशेष, कार्रवाई के निर्देश
Mon, 04 Sep 2023 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 04 Sep 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राज्य परियोजना कार्यालय के वरिष्ठ विशेषज्ञ जिवेंद्र सिंह एरी ने जिले के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण कर पठन-पाठन व अन्य उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जहां एक विद्यालय में शौचालय में गंदगी देख भड़क गए और वहीं मध्याह्न भोजन पंजिका में उपस्थित बच्चों के सापेक्ष अधिक संख्या दर्ज करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रधानाध्यापक के विरुद्ध बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वह कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखुआपाकड़ बेलघाट पहुंचे। जहां सभी अध्यापक मौजूद थे, लेकिन मध्याह्न भोजन पंजिका पर उपस्थित बच्चों के सापेक्ष अधिक बच्चों की संख्या दर्ज मिली। कंपोजिट ग्रांट व्यय से संबंधित आय-व्यय पंजिका नहीं बनी थी। जिसे फर्म को भुगतान के लिए निर्देशित किया। विद्यालय का शौचालय गंदा मिलने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विवेक जायससवाल ने उन्हें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षा की दिशा में नवीन परिवर्तन के बारे में अवगत कराया। उन्हें जिले के समस्त कस्तूरबा विद्यालयों में लगाए गए ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम की जानकारी दी। जिसकी उन्होंने सराहना की।