{"_id":"627c989016ffb30cbf6fb96a","slug":"senior-advocate-suresh-shukla-died-due-to-cardiac-arrest-in-court-premises-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कचहरी परिसर में हृदय गति रुकने से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश शुक्ल का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कचहरी परिसर में हृदय गति रुकने से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश शुक्ल का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख
Thu, 12 May 2022 10:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 12 May 2022 10:48 AM IST
सार
सुरेश कुमार शुक्ल वर्ष 86-87 एवं वर्ष 89-90 में बार एसोसिएशन के मंत्री तथा वर्ष 1999-2000 तथा वर्ष 2004-2006 तक दो बार अध्यक्ष रहे। वर्तमान में वह एल्डर्स कमेटी के सदस्य थे।
विज्ञापन
सुरेश कुमार शुक्ल
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश कुमार शुक्ल का कचहरी परिसर में ही बुधवार को अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। 78 वर्षीय शुक्ल 1970 से अधिवक्ता पेशे में थे। उनकी तीन पुत्रियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पंचवटी नगर शारदा बिहार भरवलिया बुजुर्ग निवासी सुरेश शुक्ल बुधवार को सुबह 10:30 बजे दीवानी कचहरी आए। 2009 से वह मीडिएशन सेंटर में मध्यस्थ के पद पर कार्यरत थे। 12 बजे के करीब मीडिएशन सेंटर के बाहर पहुंचे थे, तब तक अचानक गिर पड़े। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तत्काल अपना वाहन उपलब्ध कराया। एंबुलेंस भी आ गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
सुरेश कुमार शुक्ल वर्ष 86-87 एवं वर्ष 89-90 में बार एसोसिएशन के मंत्री तथा वर्ष 1999-2000 तथा वर्ष 2004-2006 तक दो बार अध्यक्ष रहे। वर्तमान में वह एल्डर्स कमेटी के सदस्य थे।
विज्ञापन
उनके निधन पर पूर्व एमएलसी विनोद पांडेय, बार काउंसिल सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता हरि प्रकाश मिश्र, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर सिंह, बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव, अशोक नरायन धर दुबे, अशोक शुक्ल, अभिमन्यु पांडेय, कमल शंकर पति त्रिपाठी, भानु प्रताप पांडेय, अमिता शर्मा, शमशुल इस्लाम, सुरत नारायन त्रिपाठी, जितेंद्र धर दुबे, एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज पांडेय, मंत्री धीरेन्द्र द्विवेदी, जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी, मंत्री योगेंद्र मिश्र, पूर्व अध्यक्ष रामाश्रय त्रिपाठी, अरविंद राम त्रिपाठी धर्मेंद्र मिश्र, शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव, प्रिया नंद सिंह, इमरान अहमद आदि अधिवक्ताओं ने दुख व्यक्त किया है।