फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Semester system ended in ITI at Uttar pradesh

आईटीआई में खत्म हुई सेमेस्टर प्रणाली, अब ऐसे होगी छात्रों की परीक्षा

Wed, 27 May 2020 08:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 May 2020 08:44 PM IST
सार

आईटीआई में सत्र 2018-19 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों पर भी लागू होगी नई व्यवस्था

विज्ञापन
Semester system ended in ITI at Uttar pradesh
iti - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सेमेस्टर प्रणाली समाप्त कर दी गई है। अब विद्यार्थियों को केवल वार्षिक परीक्षा देनी होगी। इससे न सिर्फ छात्रों का समय बचेगा, बल्कि शिक्षकों को भी पढ़ाने के लिए ज्यादा समय मिल सकेगा।

विज्ञापन


सेमेस्टर सिस्टम में बदलाव के लिए मिले सुझावों के आधार पर निदेशालय ने यह फैसला लिया है। फैसला सत्र 2018-19 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों पर भी लागू होगा। पुराने बैच के विद्यार्थियों को सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार ही परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन


वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन हर साल जुलाई-अगस्त में किया जाता है। आदेश के मुताबिक नए सत्र में जुलाई में दाखिला की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और अगस्त में कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दो सेमेस्टर के पाठ्यक्रम की होगी परीक्षा

नई व्यवस्था के तहत आईटीआई में हर ट्रेड के लिए वार्षिक परीक्षा प्रणाली के तहत दो सेमेस्टरों को साथ कवर किया जाएगा। पहला और दूसरा सेमेस्टर पूरा कर ट्रेनिंग के बाद छात्र वार्षिक परीक्षा देंगे।

आईटीआई  जेडी राजेश राम ने कहा कि सेमेस्टर सिस्टम में बदलाव के लिए निर्देश आ चुके हैं, जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि इस सत्र में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की साल में एक बार परीक्षा होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed