{"_id":"6032c6228ebc3ee912539599","slug":"selfie-point-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp38568180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजीबो और पालकी बना सेल्फी प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजीबो और पालकी बना सेल्फी प्वाइंट
विज्ञापन
गजीबो और पालकी बना सेल्फी प्वाइंट
गोरखपुर। राप्ती तट किनारे लाल पत्थरों से बनी पालकी और गजीबो सेल्फी प्वाइंट बनने लगा है। रविवार की छुट्टी को जब मौसम का साथ मिला तो राप्ती तट के घाट गुलजार हो गए और यहां पूरे दिन लोगों की चहल-पहल रही।
रविवार को दिन का पारा चढ़कर 28 डिग्री पार कर गया। ऐसे में दिनभर थोड़ी गर्मी महसूस होती रही, लेकिन करीब 12 किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुवा हवा राप्ती नदी के पानी से टकराकर गुलाबी ठंड का एहसास कराती रही। ऐसे में महायोगी गोरक्षनाथ घाट पर काफी संख्या में लोग पहुंचे और पूरे दिन गोरखपुर के इस नए पर्यटन स्थल का आनंद उठाते रहे। युवा लड़के और लड़कियां यहां बने राजस्थान के लाल पत्थर के गजीबो और पालकी के साथ सेल्फी लेने में मशगूल रहे। हालांकि शाम ढलने के साथ ही भीड़ कम होती चली गई। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि इस सप्ताह में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है।