फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   seduce teenagers gorakhpur

गोरखपुर: किशोरियों से की छेड़खानी, विरोध करने पर मां को पीटा

Sun, 13 Sep 2020 11:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, फुटहवा इनार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, फुटहवा इनार (गोरखपुर)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
seduce teenagers gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के फुटहवा इनार इलाके के एक गांव में दो लड़कियों के साथ छेड़खानी और विरोध करने पर मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने बताया कि वह दो बेटियों के साथ गांव में रहती हैं। उसके पति बाहर रहते हैं और इसका फायदा उठाकर आए दिन शोहदे परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों नीतीश चौहान, अजय चौहान, नीरज चौहान पर मारपीट, छेड़खानी, धमकी और पॉक्सो धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाने में महिला ने तहरीर देकर बताया कि दोनों बेटियां नाबालिग हैं।
विज्ञापन


शोहदों से इस कदर परेशान हैं कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। विरोध करने पर मारपीट करना भी आम बात हो गई है। आरोप है कि शिकायत लेकर घर पर जाने पर बच्चों को समझाने की जगह, परिजनों द्वारा उलटे हमारे साथ ही मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात पीड़िता ने थाने में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसओ चौरीचौरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed