फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Security plan prepared for President Ramnath Kovind program in Gorakhpur

राष्ट्रपति का गोरखपुर दौरा: ऐसी सुरक्षा की चिड़िया भी ना मार सके पर, जानिए कितनी फोर्स रहेगी तैनात

Wed, 25 Aug 2021 11:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Aug 2021 11:30 AM IST
सार

दो डीआईजी, 13 एसपी समेत 2500 पुलिसकर्मी, पीएसी, पैरा मिलिट्री फोर्स रहेगी तैनात। सभी पुलिस वालों को आई कार्ड जारी किया गया, नाम से लगाई गई है ड्यूटी। होटल, सराय, ढाबा की चेकिंग शुरू, एयरफोर्स से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रहेंगे सीसीटीवी कैमरे।

विज्ञापन
Security plan prepared for President Ramnath Kovind program in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था ऐसी की गई है कि चिड़िया पर ना मार सके। मंगलवार को मुख्य सचिव शासन ने भी वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के जरिए सुरक्षा का जायजा लिया। 26 अगस्त को सुरक्षा मुख्यालय से अफसर गोरखपुर पहुंच जाएंगे। गोरखपुर जिले को हाई अलर्ट पर कर सुरक्षा और जांच तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


सभी पुलिस वालों की नाम से ड्यूटी लगाई गई है और उनका आईकार्ड भी तैयार कर लिया गया है। होटल, सराय, ढाबा की चेकिंग मंगलवार की रात से ही शुरू कर दी गई है। सुरक्षा में दो डीआईजी, 13 एसपी, 55 सीओ समेत भारी फोर्स लगाई गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एयरफोर्स से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पुलिस की चौकस व्यवस्था रहेगी। हर जगह सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा मानकों की जांच के लिए सुरक्षा मुख्यालय के अफसर भी कार्यक्रम के दो दिन पहले गोरखपुर आ जाएंगे। सुरक्षा में लगे पुलिस वालों को 26 को एक ब्रीफ्रिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को एडीजी अखिल कुमार और कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा लखनऊ से मुख्य सचिव शासन के वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी एडीजी मौजूद है। एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया गया है। सभी के आईकार्ड बनाए गए हैं। मुख्यालय के अफसर 26 को गोरखपुर आ जाएंगे। इसके अलावा चिलुआताल के आसपास एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है। गोताखोर भी मौजूद रहेंगे।

इतनी फोर्स रहेगी तैनात
डीआईजी: 2
एसपी: 13
एडिशनल एसपी: 15
पैरामिलिट्री फोर्स: 5 कंपनी
पीएसी: 10 कंपनी
पुलिसकर्मी: 2500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed