फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Security of Vande Bharat will be increased damaged coaches will be repaired at depot

Vande Bharat Express: वंदे भारत की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डिपो में होगी क्षतिग्रस्त कोच मरम्मत

Wed, 12 Jul 2023 01:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 12 Jul 2023 01:11 PM IST
सार

पूर्वाेत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आरपीएफ को एस्कार्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। वंदे भारत की मरम्मत का कार्य पूर्वाेत्तर रेलवे के कोच एंड डिपो में होगा। लखनऊ से आते ही उसे डिपो में भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
Security of Vande Bharat will be increased damaged coaches will be repaired at depot
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वाेत्तर रेलवे की तरफ से गोरखपुर-लखनऊ वाया अयोध्या के बीच चलाई जा रही वंदे भारत ट्रेन को कुछ अराजक तत्वों ने निशाना बना दिया। इसकी वजह से चेयर कार और एक्जक्यूटिव क्लास के चार शीशे टूट गए हैं। इसके बाद पूर्वाेत्तर रेलवे ने ट्रेन की सुरक्षा को और बढ़ाने का फैसला लिया है। ट्रेन के क्षतिग्रस्त रैक की मरम्मत पूर्वोत्तर रेलवे के कोच एंड डिपो में होगी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लखनऊ से लौटने के बाद ही मंगलवार की देर रात रैक को कोच एंड डिपो में मरम्मत के लिए भेज दिया जाएगा। राहत की बात यह है कि मरम्मत का कार्य यहीं ही हो जाएगा, कोच को चेन्नई ले जाने की जरूरत नहीं होगी। उधर, घटना के बाद सुरक्षा के लिए आरपीएफ को एस्कार्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: इश्क में हद पार: प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका, बोली- यह शादी होकर रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Security of Vande Bharat will be increased damaged coaches will be repaired at depot
गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत (22549) मंगलवार की सुबह छह बजकर पांच मिनट प्लेटफाॅर्म नंबर दो से गोरखपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन अयोध्या तय समय आठ बजकर 15 मिनट पर पहुंच गई।

अयोध्या से आगे बढ़ते ही उत्तर रेलवे के सहावट स्टेशन के पास अचानक कुछ अराजक तत्वों ने पत्थर फेंक दिया, जिसकी वजह से एक्जक्यूटिव क्लास के सी-वन समेत तीन अन्य कोच के शीशे टूट गए। इसकी वजह से पूरे ट्रेन में अफरातफरी मच गई। मामले में पिता और दो पुत्रों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: एंबुलेंस माफिया ही निकले मरीज माफिया...तब BRD से मरीज छीनने के लिए किया था हमला

पूर्वाेत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आरपीएफ को एस्कार्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। वंदे भारत की मरम्मत का कार्य पूर्वाेत्तर रेलवे के कोच एंड डिपो में होगा। लखनऊ से आते ही उसे डिपो में भेज दिया जाएगा। इस तरह की अराजकता करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed