फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Second day of Urs-e-Pak of Hazrat Mubarak Khan Shaheed in Normal

Gorakhpur News: गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल... दरगाह में गूंजा अमन-ओ-मोहब्बत का पैगाम

Fri, 17 Apr 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Second day of Urs-e-Pak of Hazrat Mubarak Khan Shaheed in Normal
गोरखपुर। नार्मल स्थित हजरत मुबारक खां शहीद के सालाना उर्स-ए-पाक के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दरगाह परिसर रूहानियत और अकीदत के रंग में रंगा नजर आया। चारों ओर इबादत, दुआ और मोहब्बत का माहौल रहा, जहां हर मजहब और तबके के लोग एक साथ नजर आए। यह नजारा गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल पेश करता दिखा, जहां से अमन-ओ-मोहब्बत का पैगाम मिला।
विज्ञापन


घोष कंपनी क्षेत्र से इरशाद बग्घी के मकान से निकली सरकारी चादर को पार्षद समद गुफरान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चादर और गागर शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए पूरे अदब के साथ दरगाह पहुंची। रास्ते भर अकीदतमंदों ने जगह-जगह चादर का स्वागत किया। दरगाह परिसर में लगे मेले में रौनक दिखी।
विज्ञापन

उर्स के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में इमामबाड़ा स्टेट के गद्दीनशीन सैय्यद अदनान फारूख अली शाह के साहबजादे सैय्यद अयान अली शाह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इमामबाड़ा स्टेट हमेशा से अमन, शांति और भाईचारे का संदेश देता आया है और ऐसे रूहानी आयोजन समाज में एकता को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दरगाह सदर इकरार अहमद ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की शिक्षाएं इंसानियत, शांति और करुणा पर आधारित हैं। सच्चा मुसलमान वही है, जिसके हाथ और जुबान से किसी को तकलीफ न पहुंचे।

जुलूस और कव्वाली से सजी महफिल

शाम को मियां बाजार से सरकारी चादर व गागर का जुलूस निकाला गया, जो मियां बाजार, कोतवाली रोड और जीलानी गली से होते हुए दरगाह पहुंचा। मजार पर चादर पेश कर दुआएं मांगी गईं। रात में लिटिल चैंप अजमत आफताब वारसी और उत्तराखंड के कव्वाल इंतेजार साबरी ने शानदार कव्वाली पेश कर समां बांध दिया। पूरी रात चले कार्यक्रम में अकीदतमंद झूमते नजर आए।




आज होगा समापन

उर्स का समापन शुक्रवार को होगा। नमाज-ए-जुमा के बाद लंगर वितरण किया जाएगा। रात में अंतरराष्ट्रीय कव्वाल सैम अली नियाजी (बदायूं) और इंतेजार साबरी के बीच कव्वाली मुकाबला विशेष आकर्षण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed