Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seats are available on festival special trains until the end of November; you can make reservations.

Gorakhpur News: नवंबर के अंत तक त्योहार स्पेशल ट्रेनों में सीटें उपलब्ध, करा सकेंगे आरक्षण

Sat, 07 Nov 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Seats are available on festival special trains until the end of November; you can make reservations.
गोरखपुर। दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से चलाई जा रही त्योहार विशेष ट्रेनों में नवंबर के अंत तक सीटें उपलब्ध हैं। छह नवंबर की शाम तक की स्थिति के अनुसार, कई ट्रेनों की वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी में बर्थ खाली हैं। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार इन ट्रेनों में आरक्षण करा सकते हैं।
विज्ञापन

छपरा-पठानकोट विशेष ट्रेन में नौ नवंबर को एसी द्वितीय श्रेणी में 46, एसी तृतीय श्रेणी में 249 और शयनयान श्रेणी में 72 बर्थ उपलब्ध हैं। वहीं, बनारस-मुंबई विशेष ट्रेन में सात नवंबर को एसी प्रथम श्रेणी में 18, एसी द्वितीय में 71, एसी तृतीय में 219 और शयनयान श्रेणी में 290 बर्थ खाली हैं। सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार, गोरखपुर-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन में आठ नवंबर को एसी तृतीय श्रेणी में 542 और शयनयान में 171 बर्थ उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर-सियालदह ट्रेन में 11 नवंबर को एसी तृतीय श्रेणी में 67 और शयनयान में 155 बर्थ खाली हैं। इसी तरह गोरखपुर-डिब्रूगढ़ विशेष ट्रेन में 12 नवंबर को एसी तृतीय श्रेणी में 155 और शयनयान में 397 बर्थ उपलब्ध हैं। इसके अलावा गोरखपुर-आसनसोल, गोरखपुर-जोधपुर, गोरखपुर-नारंगी और गोरखपुर-मुंबई विशेष ट्रेनों में भी अलग-अलग तारीखों पर सीटें खाली हैं। बनारस-कोलकाता विशेष ट्रेन में 10 नवंबर को एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 856 बर्थ उपलब्ध हैं। वहीं, मऊ-मुंबई और गाजीपुर सिटी-पुणे विशेष ट्रेनों में आठ नवंबर को भी आरक्षण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
मुंबई और देहरादून के लिए भी विशेष ट्रेनें
रेलवे ने मुंबई और बिहार के यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त विशेष ट्रेनों का संचालन भी घोषित किया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन (01071/01072) सात नवंबर को मुंबई से और नौ नवंबर को गोरखपुर से रवाना होगी। मुंबई से चलने के बाद ट्रेन अगले दिन रात 11:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह गोरखपुर से सुबह 5:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। वहीं, देहरादून-मुजफ्फरपुर आरक्षित विशेष ट्रेन देहरादून से सात, 10 और 13 नवंबर को तथा मुजफ्फरपुर से आठ, 11 और 14 नवंबर को तीन फेरों में चलेगी। गोरखपुर में देहरादून से आने की दिशा में यह ट्रेन सुबह 8:45 बजे और वापसी में सुबह 6:10 बजे पहुंचेगी।

------------
चंडीगढ़-पूर्णिया के बीच दो फेरे लगाएगी विशेष ट्रेन
चंडीगढ़-पूर्णिया आरक्षित विशेष ट्रेन सात और 11 नवंबर को चंडीगढ़ से तथा नौ और 13 नवंबर को पूर्णिया से रवाना होगी। दो फेरों में संचालित होने वाली यह ट्रेन गोरखपुर होकर नहीं गुजरेगी। हालांकि, पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को वाराणसी, गाजीपुर, बलिया और छपरा के रास्ते यात्रा का विकल्प मिलेगा। ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed