फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seat matrix and brochure almost ready, dates to be finalised in two-three days

एमएमएमयूटी : बीटेक में प्रवेश के लिए 20 मई से आवेदन की तैयारी

Mon, 11 May 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Seat matrix and brochure almost ready, dates to be finalised in two-three days
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीटेक में प्रवेश को लेकर आवेदन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। संभावना है कि 20 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाए। इसे लेकर अगले दो-तीन दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

एमएमएमयूटी में बीटेक प्रथम वर्ष में कुल 1189 सीटें हैं। सभी प्रवेश समर्थ पोर्टल के जरिये ही लिए जाएंगे। बीटेक में प्रवेश प्रक्रिया के तहत सीट मैट्रिक्स तैयार कर ली गई है। ब्रोशर भी लगभग तैयार है। प्रवेश पोर्टल खोले जाने को लेकर ''''समर्थ'''' के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। दो-तीन दिन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सकता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में यूजी प्रवेश के समन्वयक प्रो. वीके मिश्र ने बताया कि फिलहाल योजना है कि जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) के पहले चरण की काउंसिलिंग हो जाने के बाद पहली कटऑफ लिस्ट जारी की जाए। इसके अलावा बीबीए, बीटेक द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री), बीफार्म व बीफार्म लेटरल एंट्री में प्रवेश सीयूईटी (यूजी) के परिणामों के आधार पर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतिदिन आ रहीं 20 से 25 क्वेरी
प्रो. वीके मिश्र ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इसे लेकर प्रतिदिन 20 से 25 क्वेरी आ रही हैं। जेईई-मेन सीजन-2 का रिजल्ट आने के बाद से ही यह क्रम लगातार बना हुआ है। अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध मोबाइल या ईमेल पर प्रवेश से संबंधित जानकारियां ले रहे हैं।



पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी
एडमिशन सेल के चेयरमैन प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि एमएससी, एमटेक, एमबीए, एमसीए और एमफार्म में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इन विषयों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी चार जून तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed