फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Search for the accused using CCTV and surveillance.

Gorakhpur News: कुसम्ही जंगल में महिला से छेड़खानी मामले में पुलिस की जांच तेज

Mon, 29 Jun 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Search for the accused using CCTV and surveillance.
गोरखपुर। कुसम्ही जंगल में एक महिला से छेड़खानी के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। घटना के बाद शनिवार को दिनभर पुलिस और एसओजी की टीमें आरोपी की तलाश में लगातार दबिश देती रहीं। संदेह के आधार पर मोहनापुर क्षेत्र के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, हालांकि महिला द्वारा पहचान न किए जाने पर उसे रविवार सुबह छोड़ दिया गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित मोहनापुर निवासी महिला शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अपनी बेटी और पड़ोस की दो बच्चियों के साथ कुसम्ही जंगल घूमने गई थी। महिला घर-घर टिफिन पहुंचाने का काम करती है। आरोप है कि जंगल में फोटो और वीडियो बनाते समय केटीएम बाइक से पहुंचे एक युवक ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और मोबाइल नंबर मांगने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और शोर मचाने पर उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहनापुर के एक युवक को हिरासत में लिया गया। थाने पहुंची पीड़िता ने पूछताछ के दौरान उस युवक की पहचान से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि अब तक चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पीड़िता से उनकी पहचान कराई जा चुकी है लेकिन वह किसी की भी पहचान नहीं कर सकी है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed