फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sealing campaign will start from September 3 against illegal activities in the basement

Gorakhpur News: बेसमेंट में अवैध गतिविधियाें के खिलाफ तीन सितंबर से चलेगा सीलिंग का अभियान

Wed, 28 Aug 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 28 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Sealing campaign will start from September 3 against illegal activities in the basement
- जीडीए ने करीब 220 लोगों को जारी किया है नोटिस
विज्ञापन

- जीडीए तीन से छह सितंबर तक चलाएगी अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जीडीए (गोरखपुर विकास प्राधिकरण) शहर में बेसमेंट में अवैध गतिविधियां संचालित होने से रोकने के लिए तीन सितंबर से सीलिंग अभियान चलाया जाएगा। प्राधिकरण तीन से छह सितंबर तक अभियान चलाएगा। करीब 220 लोगों को नोटिस जारी किया गया था। उनके जवाब का परीक्षण कर लिया गया है। अब सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।


दिल्ली के कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में हुए हादसे के बाद से जीडीए ने अभियान चलाकर गोरखपुर में भी जांच किया था। अधिकतर स्थानों पर कोई न कोई गतिविधि संचालित मिली है। सभी को नोटिस जारी कर मानचित्र दिखाने को कहा गया है। मानचित्र लेकर पहुंचे कुछ लोगों के यहां मानचित्र के विपरीत गतिविधि पाईं गईं थी। उनसे गतिविधि बंद करने को कहा गया था। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि तीन से छह सितंबर तक अभियान चलेगा। लगभग 220 लोगों को नोटिस जारी किया गया था। उनके जवाब का परीक्षण कर लिया गया है। अब सीलिंग की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed