फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SDM started List prepared for people living outside Gorakhpur during lockdown

लॉकडाउन में फंसे लोगों को परिवार से मिलाएगी योगी सरकार, ऐसे तैयार की जा रही सूची

Sat, 11 Apr 2020 12:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Apr 2020 12:52 PM IST
सार

  • बाहर फंसे गोरखपुर के रहने वाले और यहां फंसे बाहर के रहने वाले लोगों की बन रह सूची
  • एसडीएम की निगरानी में लेखपाल तैयार कर रहे सूची, रेलवे चला सकता है स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
SDM started List prepared for people living outside Gorakhpur during lockdown
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन की घोषणा के बाद फैली अफरा-तफरी से सबक लेकर प्रशासन अब 14 अप्रैल के बाद इसके आगे बढ़ने की दशा में होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए ठोस रणनीति बनाने में जुट गया है। खास फोकस इस बात पर है कि गोरखपुर के ऐसे लोग जो कहीं बाहर फंसे हैं, या बाहर के लोग जो गोरखपुर में फंस गए हैं, उन्हें जरूरत पड़ी तो कैसे लाया, ले जाया जाएगा। इसके लिए ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

 
दरअसल, पिछली बार अचानक लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद तमाम लोग घबराकर पैदल ही अपने घरों के लिए निकल पड़े थे। इन्हें संभालने में कई प्रांतों की सरकार को तमाम मशक्कतों का सामना करना पड़ा था। शासन-प्रशासन चाहता है कि फिर ऐसी स्थिति न उत्पन्न हो।
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि सूची बनाने का काम शुक्रवार को तहसीलवार शुरू किया गया। एसडीएम की निगरानी में संबंधित तहसीलों के लेखपालों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदर तहसील क्षेत्र में पहले ही दिन लेखपाल कई वार्डों में पहुंचे और पार्षद आदि की मदद से ऐसे लोगों के नाम, पते, मोबाइल नंबर आदि की जानकारी एकत्रित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक सूची तैयार होने के बाद ऐसे लोगों को अपने घर पहुंचाने के लिए रेलवे प्रशासन विशेष ट्रेनों का संचालन कर सकता है। गोरखपुर जिला प्रशासन से रेलवे ने भी संपर्क साधा है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि- एहतियातन गोरखपुर के दूसरे प्रांतों में फंसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है। लेखपालों की मदद से परिवार के अन्य सदस्यों से उनका ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है। इसी तरह बाहर से आकर जो लोग गोरखपुर में लॉकडाउन में फंस गए, उनकी भी सूची तैयार की जा रही है।

लॉकडाउन खुलता है या बढ़ता है तो इन्हें कैसे घर लाया जाए या भेजा जाए, इस पर भी अभ्यास चल रहा है। किसी को कोई दिक्कत न हो और सभी को खाना, दवा समेत जरूरी सुविधाएं मिलें, यह शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed