फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SDM Gola investigated 419 tree cutting in gorakhpur

पेड़ों की कटाई मामला: सबको दिख रहा पेड़ काटे जा रहे, पर सब साधे थे चुप्पी

Mon, 17 Feb 2020 11:45 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Feb 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
SDM Gola investigated 419 tree cutting in gorakhpur
प्रतिकात्मक तस्वीर।
पेड़ कटान मामले में रविवार को एसडीएम गोला ने फिर से जांच की। दो तहसीलों में छोटे-बड़े कुल 419 पेड़ काटे गए। जांच में यह भी सामने आया कि पेड़ काटे जाने की वन विभाग, पीडब्ल्यूडी और पुलिस तीनों विभागों को जानकारी थी, लेकिन न तो किसी ने अवैध कटान रोकने की कोशिश की और न ही वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। एसडीएम गोला सोमवार को अपनी जांच रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपेंगे।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि पूरे मामले में लापरवाही तलाशने के साथ ही इसका खास ध्यान रखना है कि कोई निर्दोष न फंसे। पेडों की गिनती का कार्य पूरा हो गया है। 334 छोटे बड़े पेड़ गोला तहसील के और 85 खजनी तहसील क्षेत्र से काटे गए हैं। जांच में विभागों की घोर लापरवाही सामने आई है। पीडब्लूडी ने जब सड़क की चौड़ाई का काम शुरु किया तो उसी समय लोगों ने पेड़ो की कटाई भी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके पहले उस क्षेत्र के लोगों ने पेड़ पर कभी हाथ तक नहीं लगाया। वन रक्षक पेड़ों की रखवाली के लिए गश्त करते रहते हैं। कहा कि विभाग को अगर कटान की जानकारी हो गई थी तो इसकी सूचना समय से वन विभाग को क्यों नहीं दी गई। पुलिस भी रोज उसी रास्ते आती जाती है। उन्हें भी पेड़ों की कटान नहीं दिखी। कहा कि उक्त विभाग अपनी जिम्मेदारी से अनभिज्ञ बन बच नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच पूरी होने के बाद ही कमिश्नर को रिपोर्ट भेजी जाएगी। फिलहाल जांच चल रही है। अभी किसी तरह की कोई रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। विभागों की घोर लापरवाही आई सामने। एक दूसरे पर दोषारोपण कर नही बच सकते जिम्मेदार ।
-राजेंद्र बहादुर , एसडीएम गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed