{"_id":"6a2b1d74179a4a20850ac7a8","slug":"scored-66-out-of-100-in-the-ranking-based-on-applicant-feedback-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1351183-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला गोरखपुर नगर निगम, 13वें स्थान पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला गोरखपुर नगर निगम, 13वें स्थान पर पहुंचा
Fri, 12 Jun 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) एवं हेल्पलाइन आधारित मई माह की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में गोरखपुर नगर निगम को 100 में से 66 अंक मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश के 17 नगर निगमों में उसकी रैंकिंग 13वें स्थान पर पहुंच गई है। आवेदकों के फीडबैक के आधार पर यह रैंकिंग जारी की गई है।
अक्तूबर 2025 से अप्रैल तक नगर निगम की रैंकिंग पहले से तीसरे स्थान के बीच रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, 236 शिकायतों के निस्तारण में औसतन 0.60 दिन का समय लगा, जिसके लिए 10 अंक मिले। वहीं छह माह के औसत 984 संदर्भों के मुकाबले केवल तीन डिफाल्टर मामले रहने पर 19 अंक प्राप्त हुए। आवेदकों के फीडबैक में 542 में से 288 संतोषजनक और 254 असंतोषजनक रहे, जिससे इस श्रेणी में 13 अंक मिले। अधिकारियों की ओर से श्रेणीकृत सात मामलों में दो को सी-श्रेणी मिलने से अंक कटे।
इस संबंध में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।