फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Scorching sun scorched, people were sweating

Gorakhpur News: चिलचिलाती धूप ने झुलसाया, पसीने से तर-बतर हो रहे लोग

Sun, 09 Jun 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 09 Jun 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Scorching sun scorched, people were sweating
- दिन में तीखी धूप के चलते सड़क पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

- दो दिन में अभी और गर्मी बढ़ने का जताया जा रहा आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। चिलचिलाती धूप और गर्मी से गोरखपुर का पारा शनिवार को फिर हाई हो गया। कई जगह सड़कों पर सन्नाटा दिखा। बहुत जरूरत पड़ने पर ही लोग घरों से निकले। तेज धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल दिखा। गर्मी के कारण गला सूखता रहा। गर्मी का प्रकोप इतना तेज रहा कि कूलर और पंखे तक जवाब दे गए। जगह-जगह बिजली कटौती के कारण लोगों को और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को दिन का तापमान 42 डिग्री पार कर गया। मौसम विभाग ने दो दिन में अभी और गर्मी बढ़ने का आसार जताया है।
तीन दिन राहत के बाद से फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और अधिक दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह आठ बजे से ही गर्मी का कहर शुरू हो गया। घर में कूलर और पंखा के सामने बैठने पर भी राहत नहीं मिली। गर्मी से निजात दिलाने वाले खाद्य पदार्थों नींबू, शिकंजी, शर्बत, खीरा, ककड़ी, लीची, ठंडे पानी की मांग काफी बढ़ गई। पूरे दिन चिलचिलाती धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। गर्मी से बेहाल लोग घरों में ही पंखे, कूलर एसी में दुबके रहे। शाम को आसमान में छाए बादलों ने कुछ राहत जरूर दी लेकिन गर्म हवा शाम को भी चलती रही। दिन में तेज धूप और उमस के चलते बाजारों में सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दो दिन में गर्मी और बढ़ने का आसार जताया गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 और सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं रात का तापमान भी बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 से 20 जून के बीच मानसून आने की संभावना

भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है। केरल में एक जून को मानसून के टकराने के बाद 15 से 20 जून के बीच गोरखपुर के आसपास जिलों में मानसून पहुंचने का अनुमान जताया गया है। बारिश होने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed