फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Scooty robbery incident arrested accomplice absconding in Gorakhpur

20 CCTV की मदद से बदमाशों तक पहुंची पुलिस: स्कूटी से लूट की वारदात को अंजाम देने वाला गिरफ्तार, साथी फरार

Wed, 28 Jun 2023 12:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Jun 2023 12:42 PM IST
सार

एसपी सिटी ने बताया कि सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड, सरदार तिराहा से स्कूटी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह शहर के पैकर्स एंड मूवर्स में काम करता था। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Scooty robbery incident arrested accomplice absconding in Gorakhpur
कैंट पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले को दबोचा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में स्कूटी से लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोपी को कैंट पुलिस ने सोमवार की रात को रेलवे स्टेशन रोड स्थित सरदार तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूट का मोबाइल फोन और जिस स्कूटी से लूट की घटना को अंजाम देता था, बरामद कर लिया। घटना में शामिल उसके साथी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामगढ़ताल क्षेत्र के न्यू शिवपुर कॉलोनी निवासी अनुराग श्रीवास्तव के रूप में हुई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 20 जून की सुबह 8 बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित नलकूप कॉलोनी निवासी सत्यवान प्रजापति का मोबाइल फोन स्कूटी सवार लूट कर फरार हो गए थे। लूट का मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे तकरीबन 20 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर स्कूटी से जाते संदिग्ध दिखे। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा: गोरखपुर में दो दिनों के अंदर पकड़े गए 12 सॉल्वर, एक फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड, सरदार तिराहा से स्कूटी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह शहर के पैकर्स एंड मूवर्स में काम करता था। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed