{"_id":"681122068afb31160a08b23d","slug":"scooty-driver-arrested-on-foot-overbridge-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-919010-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फुट ओवरब्रिज पर स्कूटी चलाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फुट ओवरब्रिज पर स्कूटी चलाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
- एक दारोगा और दो सिपाही पर निलंबन की कार्यवाही
- सोमवार को फुट ओरवब्रिज पर स्कूटी लेकर चढ़ा था एक व्यक्ति
अमर उजाला ब्यूरोगोरखपुर। रेलवे स्टेशन के फुट ओरवरब्रिज पर स्कूटी चलाने वाले युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने पर आरपीएफ के एक दारोगा और दो सिपाही के निलंबन की कार्रवाई शुरू हो गई है।
सोमवार को रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर एक व्यक्ति ने धड़ल्ले से स्कूटी दौड़ा दी। इसके बाद देर शाम जब इसकी जानकारी लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त को हुई तो उन्होंने व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। आयुक्त के निर्देश पर गोरखपुर आरपीएफ ने सीसीटीवी से स्कूटी नंबर की पहचान कर रेल एक्ट की धारा 147 में चालान कर दिया है। मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने स्कूटी चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक दारोगा और दो सिपाही के निलंबन की कार्रवाई चल रही है। आरपीएफ प्रभारी दशरथ प्रसाद ने बताया कि स्कूटी चलाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्लेटफार्म नंबर तीन पर चढ़ा, नौ पर उतरा
स्कूटी सवार सोमवार की शाम धर्मशाला की ओर से प्लेटफार्म नंबर तीन से फुट ओवरब्रिज पर करीब चढ़ा। यहां से धड़ल्ले से स्कूटी सवार प्लेटफार्म नौ पर जाकर उतरा। हैरानी की बात तो यह है कि प्लेटफार्म नंबर तीन से नौ तक जाने के दौरान इस स्कूटी सवार पर किसी की भी नजर नहीं पड़ी।