{"_id":"659f7c75317d7572bd0e1e28","slug":"schools-up-to-12th-in-gorakhpur-will-remain-closed-till-january-13-due-to-cold-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: गोरखपुर में 12वीं तक के स्कूल 13 जनवरी तक रहेंगे बंद, डीएम ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में 12वीं तक के स्कूल 13 जनवरी तक रहेंगे बंद, डीएम ने दिए आदेश
Thu, 11 Jan 2024 10:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Jan 2024 10:58 AM IST
सार
डीएम ने कहा कि जिन विद्यालयों में प्रैक्टिकल या प्री बोर्ड परीक्षा संचालित है, उन विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा में ही बैठाकर परीक्षा कराई जाए। बाहर या खुले में विद्यार्थियों को नहीं बैठाया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल 13 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। पहले यह अवकाश 10 जनवरी तक घोषित था। शीतलहर को देखते हुए अवकाश बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि जिन विद्यालयों में प्रैक्टिकल या प्री बोर्ड परीक्षा संचालित है, उन विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा में ही बैठाकर परीक्षा कराई जाए। बाहर या खुले में विद्यार्थियों को नहीं बैठाया जाएगा। विद्यार्थियों को ठंड से बचाव के लिए कक्षा में तापमान सामान्य बनाए रखा जाए, जिसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया जाए।
विज्ञापन
जहां भी संभव हो वहां विद्यालय प्रबंधन द्वारा कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस आदेश का सख्ती के साथ पालन कराया जाए। जो भी आदेश का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन