फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   School van and dumper collide in Belipar, Gorakhpur, children injured

Gorakhpur News: बेलीपार में स्कूल वैन और डंपर में टक्कर, 3 बच्चे घायल- 11 बच्चे थे सवार

Wed, 14 Aug 2024 01:00 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 14 Aug 2024 01:00 PM IST
सार

सेवई बाजार चौराहे के पास बुधवार सुबह स्कूली वैन और डंपर की टक्कर में 11 बच्चे घायल हो गए। इनमें तीन को ज्यादा चोटें आईं। वैन में कुल 11 बच्चे सवार थे। हादसे के दौरान बच्चों में चीख-पुकार मच गई थी। मौके पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने स्कूल प्रबंधक समेत अभिभावकों को सूचना दी। घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के बाद अभिभावक उन्हें लेकर घर चले गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि यदि अभिभावक तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
School van and dumper collide in Belipar, Gorakhpur, children injured
दुर्घटनाग्रस्त वैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेवई बाजार चौराहे के पास बुधवार सुबह स्कूली वैन और डंपर की टक्कर में 11 बच्चे घायल हो गए। इनमें तीन को ज्यादा चोटें आईं। वैन में कुल 11 बच्चे सवार थे। हादसे के दौरान बच्चों में चीख-पुकार मच गई थी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने स्कूल प्रबंधक समेत अभिभावकों को सूचना दी। घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के बाद अभिभावक उन्हें लेकर घर चले गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि यदि अभिभावक तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मामापार मार्ग पर स्थित टैलेंट विजन जूनियर हाईस्कूल की वैन लेकर चालक रामकरन बच्चों को लेने के लिए सुबह 6:30 बजे चेरिया गांव गया। उसने 11 बच्चों को गाड़ी में बैठाकर विद्यालय की तरफ जा रहा था। फोरलेन पर चालक को ककराखोर चौराहे पर बने कट से वैन को घुमाना था, लेकिन वह 300 मीटर की दूरी बचाने के लिए सेवई बाजार स्थित यूनियन बैंक के सामने बने कट से गाड़ी मोड़कर दूसरे लेन में चला गया। इसी बीच सामने से आ रहे डंपर में वैन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैन में आगे की सीट पर बैठी छात्रा सृष्टि यादव, अनीशा के सिर और हाथ में एवं पीछे बैठे पुनीत को गंभीर चोटें आईं। वहीं अन्य बच्चों को भी चोट लगी। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उन्हें बाहर निकाले।

एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी बच्चों का उपचार कराने के बाद अभिभावक उन्हें लेकर चले गए है। तीन बच्चों के सिर व हाथ में ज्यादा चोटें आई है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


स्कूल प्रबंधक जेपी गुड़ाकार ने बताया कि दुर्घटना में तीन बच्चों समेत ड्राइवर घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायलों के इलाज में आने वाला खर्च विद्यालय वहन करेगा। हादसे के बाद वैन में बैठे अन्य बच्चे घबराए हुए थे। सभी को घर भेज दिया गया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed