{"_id":"6038ac420be57025e541b91c","slug":"school-manager-threatens-woman-for-return-molestation-case-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी स्कूल प्रबंधक ने दी केस वापस लेने की धमकी, परेशान महिला ने एसएसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी स्कूल प्रबंधक ने दी केस वापस लेने की धमकी, परेशान महिला ने एसएसपी से की शिकायत
Fri, 26 Feb 2021 01:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी स्कूल प्रबंधक अनिल सिंह अब मुकदमा वापसी के लिए पीड़िता को धमकी दे रहा है। कैंट पुलिस ने इस मामले में 19 फरवरी को ही केस दर्ज किया था, लेकिन आज तक गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। धमकी से परेशान पीड़िता अभिभावक के साथ एसएसपी के पास पहुंची। एसएसपी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई का निर्देश देने के साथ ही पीड़िता को सुरक्षा दे दी है।
विज्ञापन
एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि उसने 19 फरवरी को केस दर्ज कराया था। प्रबंधक ने उससे दुष्कर्म किया था। पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है और आरोपी निडर होकर घूम रहा है। पुलिस के कार्रवाई ना करने की वजह से वह केस वापसी की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
पीड़िता, माता-पिता के साथ एसएसपी के पास पहुंची थी। उसने बताया कि डर की वजह से वह देवरिया जिले में स्थित अपने मायके में चली गई है। आरोपी वहां भी पहुंचकर धमका रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस उसे नहीं पकड़ रही है।
विज्ञापन
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। धमकी देने का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश संबंधित थाने को दिया गया है।