{"_id":"6751a5c6c55abeffe00265da","slug":"school-going-student-molested-assaulted-in-protest-case-registered-2024-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ई की हद: स्कूल से आते समय पहले मनबढ़ ने छेड़खानी की, परिजन शिकायत करने पहुंचे तो कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ई की हद: स्कूल से आते समय पहले मनबढ़ ने छेड़खानी की, परिजन शिकायत करने पहुंचे तो कर दी पिटाई
Thu, 05 Dec 2024 06:38 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 05 Dec 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
चौरीचौरा के एक गांव की छात्रा को स्कूल से घर वापस आते समय युवक छेड़खानी करने लगा। इसकी शिकायत करने पर छात्रा के परिजनों की पिटाई कर दी गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ चौरीचौरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी बेटी तीन दिन पहले स्कूल से घर वापस आ रही थी, रास्ते में गांव के युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। घर आकर बेटी ने सारी बात बताई। जब शिकायत लेकर युवक के घर पर गए तो वहां उसके पटीदारों ने मिलकर लाठी, डंडे से हमला कर दिया। जिससे हाथ, सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर जब गांव के लोग एकत्रित हुए तो जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन