{"_id":"613f4b95e5363113121bb9c6","slug":"school-bus-tramples-three-year-old-innocent-girl-dies-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: स्कूली बस ने तीन साल की मासूम बच्ची को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: स्कूली बस ने तीन साल की मासूम बच्ची को रौंदा, मौत
Mon, 13 Sep 2021 06:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Sep 2021 06:31 PM IST
सार
मां अपने दोनों बच्चों को स्कूल में पहुंचाकर जैसे ही बेटी पलक के साथ बाहर निकल रही थीं। तभी बगल में स्थित सेंट एन्ने पब्लिक स्कूल की बस तेज रफ्तार से बच्चों को लेकर विद्यालय प्रवेश किया। इस दौरान बस की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के कैथवलिया शुक्ल गांव में सोमवार की सुबह 8:30 बजे स्कूली बस से कुचलकर तीन साल की बच्ची पलक की मौत हो गई। घायल बच्ची को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई थी लेकिन रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, मृतक पलक के बाबा की तहरीर पर बस चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बांसगांव थाना क्षेत्र कैथवलिया शुक्ल गांव निवासी सरवन निषाद प्राथमिक स्कूल के बगल मे खजनी सिकरीगंज मार्ग पर मकान बनाकर रहते हैं। सोमवार सुबह को सरवन निषाद की पत्नी उर्मिला अपने तनिष्क (5) व मनीष (6) दोनों बच्चों और तीन साल की मासूम बच्ची पलक को लेकर प्राथमिक विद्यालय हरनही पहुंची थी।
विज्ञापन
मां अपने दोनों बच्चों को स्कूल में पहुंचाकर जैसे ही बेटी पलक के साथ बाहर निकल रही थीं। तभी बगल में स्थित सेंट एन्ने पब्लिक स्कूल की बस तेज रफ्तार से बच्चों को लेकर विद्यालय प्रवेश किया। इस दौरान बस की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन
घायल पलक के सीने मे चोट आने के कारण आनन-फानन स्कूल संचालन अपने निजी गाड़ी से घायल पलक को लेकर मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए निकले थे। रास्ते में ही घायल पलक ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टरों ने घायल मासूम की मौत की पुष्टि की।
पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज मनीष यादव ने बताया सेंट एन्ने पब्लिक स्कूल बस को कब्जे में लेकर मृतक के बाबा कपिल निषाद की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से वाहन चलाने की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है।