फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SBI 50 bed ward will be built in Women Hospital at Gorakhpur

गोरखपुर महिला अस्पताल: एसबीआई बनवाएगा 50 बेड का वार्ड, चार वेंटिलेटर के साथ ऑक्सीजन प्लांट भी लगेगा

Wed, 09 Jun 2021 02:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Jun 2021 02:40 PM IST
सार

सीएमओ और एसबीआई के मैनेजर ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
SBI 50 bed ward will be built in Women Hospital at Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर महिला अस्पताल में 50 बेड का आधुनिक वार्ड बनेगा। साथ ही वार्ड में चार बेड के आईसीयू स्थापित किए जाएंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की ओर से यह सारे काम कराएं जाएगे। एसबीआई सामाजिक उत्तरदायित्व मद (सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड) के जरिए अस्पताल में 50 बेड का एडवांस वार्ड स्थापित करने का फैसला लिया है। इसमें चार बेड का वेंटिलेटरयुक्त आईसीयू भी होगा। वार्ड को स्थापित करने का पूरा खर्च एसबीआई उठाएगी। साथ ही एसबीआई अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित करवाएगा।
विज्ञापन


इसे लेकर मंगलवार को एसबीआई के मैनेजर राम आधार और सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया है। हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. कमलेश ने उन्हें परिसर का निरीक्षण कराया। इस दौरान माड्यूलर ओटी के पास बने चार कमरों में 50 बेड का वार्ड संचालित करने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन


एसबीआई प्रबंधन ने इसके लिए अस्पताल प्रशासन से प्रपोजल भी मांगा है। इस प्रपोजल में लागत के आंकलन की भी मांग की गई है। प्रबंधक राम आधार ने बताया कि अस्पताल से मिले प्रपोजल को वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। वहीं से फंड रिलीज होगा। प्रपोजल बनाने की जिम्मेदारी हॉस्पिटल मैनेजर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed