फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Saved hanging young man in gorakhpur

Gorakhpur News: फंदे पर लटक रहा था बेटा, मां ने बुलाई पुलिस, ऐसे बचाई युवक की जान

Mon, 10 Apr 2023 01:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Apr 2023 01:15 PM IST
सार

22 वर्षीय युवक अपने घर में रस्सी बांध लिया था। युवक की मां ने बताया कि उस समय वह मेले में थीं, उन्हें सूचना मिली कि उनका पुत्र बाइक से पेट्रोल निकाल कर घर में आग लगाने जा रहा है। इसके बाद वह दौड़ती हुई घर पहुंची।

विज्ञापन
Saved hanging young man in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर दो के रणहटवा टोले में एक युवक ने खुदकुशी की कोशिश की। सही समय से पुलिस पहुंच गई और युवक को बचा लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय युवक अपने घर में रस्सी बांध लिया था। युवक की मां ने बताया कि उस समय वह मेले में थीं, उन्हें सूचना मिली कि उनका पुत्र बाइक से पेट्रोल निकाल कर घर में आग लगाने जा रहा है। इसके बाद वह दौड़ती हुई घर पहुंची।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में खून-खराबे के लिए थे बदनाम, अब ऐसे बदले की जपने लगे प्रभु का नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सूचना पाकर क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे दीवान शशिकांत सिंह व कांस्टेबल प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंच गए। तब तक युवक छत की कुंडी से रस्सी का फंदा बनाकर गले में फंसा चुका था। पुलिस पहले युवक को नीचे उतरने के लिए कहती रही।

काफी प्रयास के बाद जब युवक फांसी के फंदे पर झूलने जा रहा था, तभी हंसिया से रस्सी काट कर युवक को नीचे उतरने के बाद एंबुलेंस से भटहट सीएचसी भेजा गया। हालांकि, युवक ने ऐसा क्यों किया, यह स्पष्ट नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed